बंगाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गई आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार
पश्चिम मेदिनीपुर के गड़बेता में 17 वर्षीय आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है, जिसमें तीन आरोपी गिरफ्तार हुए ...और पढ़ें

पश्चिम मेदिनीपुर में 17 वर्षीय आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म।
HighLights
पश्चिम मेदिनीपुर में 17 वर्षीय आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म।
पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।
आदिवासी संगठन ने घटना के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पश्चिम मेदिनीपुर के गड़बेता थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उन्हें मेदिनीपुर पोक्सो अदालत में पेश किया गया, जहां से चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, रविवार को चंद्रकोना रोड इलाके में फुटबाल टूर्नामेंट के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। किशोरी कार्यक्रम देखने गई थी। आरोप है कि कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर परिचित से बात करते समय कुछ लोग उसे जबरन वहां से ले गए और बाद में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
घर लौटने के बाद किशोरी ने परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सोमवार रात परिवार की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। घटना के विरोध में एक आदिवासी संगठन ने चार अक्टूबर को चंद्रकोना रोड में विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया है। संगठन ने घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
