विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में स्कूली शिक्षा में बड़ा बदलाव, 17 किताबों के नाम बदलेंगे; शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन ने दी जानकारी

Published: Thu, 26 Nov 2026 09:07 PM (IST)

पश्चिम बंगाल सरकार ने पहली से आठवीं कक्षा तक की 17 पाठ्यपुस्तकों के नाम बदलने का फैसला किया है। यह बदलाव विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति आकर्षण बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है और नई किताबें 2 जनवरी से मिलेंगी।

बंगाल में 17 पुस्तकों के नाम बदले जाएंगे। (फोटो-सांकेतिक)

बंगाल में 17 पुस्तकों के नाम बदले जाएंगे। (फोटो-सांकेतिक)

HighLights

  1. पश्चिम बंगाल में 17 स्कूली किताबों के नाम बदलेंगे।

  2. पहली से आठवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों में होगा बदलाव।

  3. विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति आकर्षण बढ़ाने का लक्ष्य।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब स्कूली शिक्षा में भी बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। पाठ्यक्रम में संशोधन के बाद राज्य सरकार ने पहली से आठवीं कक्षा तक की 17 पाठ्यपुस्तकों के नाम बदलने का फैसला किया है।

नए नामों वाली किताबें दो जनवरी से विद्यार्थियों को मिलेंगी। सरकार के इस फैसले को स्कूली शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की व्यापक कवायद के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।

स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन ने कहा कि विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति आकर्षण बढ़ाने और उन्हें अधिक रोचक बनाने के उद्देश्य से नाम बदलने का निर्णय लिया गया है। अब यह देखना होगा कि विद्यार्थी नए नामों को किस तरह स्वीकार करते हैं।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस संबंध में न तो कोई सुझाव दिया और न ही कोई आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस फैसले को लेकर न तो कोई निर्देश दिया और न ही हस्तक्षेप किया। शिक्षा मंत्री के मुताबिक, उन्होंने स्वयं भी किसी पुस्तक के नाम का प्रस्ताव नहीं रखा है।

पाठ्यक्रम समिति के सदस्यों ने आपसी चर्चा के बाद नए नाम तय किए हैं। इस फैसले के साथ बंगाल में नई सरकार के कार्यकाल में स्कूली पाठ्यपुस्तकों के स्वरूप और पहचान में बदलाव की शुरुआत हो गई है। हालांकि, अभी बदली जाने वाली 17 पुस्तकों के पुराने और नए नामों का पूरा विवरण सामने आना बाकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।