विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम बंगाल मदरसा बोर्ड का बड़ा फैसला, अब जुम्मे को नहीं इस दिन होगा अवकाश

Published: Fri, 27 Nov 2026 09:33 PM (IST)

पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा बोर्ड ने साप्ताहिक छुट्टियों के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब राज्य के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों में रविवार के अलावा किसी अन्य कार्यदिवस पर साप्ताहिक छुट्टी नहीं रहेगी, जिसका उद्देश्य शैक्षणिक कैलेंडर में एकरूपता लाना है।

मदरसा बोर्ड ने साप्ताहिक अवकाश के नियमों में किया बदलाव।

मदरसा बोर्ड ने साप्ताहिक अवकाश के नियमों में किया बदलाव।

HighLights

  1. मदरसा बोर्ड ने साप्ताहिक छुट्टियों के नियम बदले।

  2. अब केवल रविवार को ही साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

  3. शैक्षणिक कैलेंडर में एकरूपता लाना मुख्य उद्देश्य।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा बोर्ड ने राज्य के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों में साप्ताहिक छुट्टियों के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड के उप-सचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब राज्य के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों में रविवार के अलावा किसी भी अन्य कार्यदिवस (वर्किंग डे) पर साप्ताहिक छुट्टी नहीं रहेगी।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 और 24 दिसंबर 2025 के पूर्व नोटिफिकेशन (शैक्षणिक कैलेंडर-2026) के तहत केवल रविवार को ही एकमात्र साप्ताहिक अवकाश माना जाएगा। ऐसे में किसी भी अन्य दिन नियमित साप्ताहिक छुट्टी देने की प्रथा को बंद करने का निर्देश दिया गया है।

पढ़ाई के दिनों का सही उपयोग उद्देश्य

इस फैसले का मुख्य उद्देश्य सभी मदरसों के शैक्षणिक कैलेंडर में एकरूपता लाना और पढ़ाई के दिनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। प्रबंध समितियों और मदरसा प्रमुखों को आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।

त्योहारों की छुट्टियां रहेंगी यथावत अधिसूचना में यह भी साफ किया गया है कि पश्चिम बंगाल सरकार, मदरसा बोर्ड या सक्षम प्राधिकारियों द्वारा घोषित धार्मिक त्योहारों, राष्ट्रीय पर्वों और विशेष अवसरों की छुट्टियां पहले की तरह ही जारी रहेंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।