विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम बंगाल: दुर्गापूजा में वामपंथी पुस्तक स्टॉलों पर तोड़फोड़, मानवाधिकार आयोग करेगा सुनवाई

Published: Mon, 02 Nov 2026 08:57 PM (IST)

दुर्गापूजा के दौरान वामपंथी दलों के पुस्तक स्टॉलों में तोड़फोड़ और हिंसा की शिकायतों पर पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग 6 नवंबर को सुनवाई करेगा।

पुस्तक स्टॉलों में तोड़फोड़ की शिकायतों पर मानवाधिकार आयोग में छह को सुनवाई।

पुस्तक स्टॉलों में तोड़फोड़ की शिकायतों पर मानवाधिकार आयोग में छह को सुनवाई।

HighLights

  1. वामपंथी पुस्तक स्टॉलों पर तोड़फोड़ की शिकायत।

  2. मानवाधिकार आयोग 6 नवंबर को करेगा सुनवाई।

  3. पुलिस की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दुर्गापूजा के दौरान वामपंथी दलों की ओर से लगाए गए पुस्तक स्टॉलों में तोड़फोड़, हिंसा और आगजनी की शिकायत पर पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग ने सुनवाई करने का निर्णय लिया है।

आयोग के अध्यक्ष और पूर्व न्यायाधीश आईपी मुखर्जी ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम की याचिका स्वीकार कर ली है। मामले की सुनवाई छह नवंबर को होगी।

सलीम ने आरोप लगाया है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में पुस्तक स्टाल लगाने वाले लोगों को निशाना बनाया गया। स्टॉलों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं। उन्होंने राज्य पुलिस पर इन घटनाओं को रोकने और आरोपितों को गिरफ्तार करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। पुलिस की भूमिका और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए गए हैं।

मानवाधिकार आयोग ने मामले में राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और कोलकाता पुलिस आयुक्त से जानकारी मांगी है। छह नवंबर को होने वाली सुनवाई में शिकायत और संबंधित अधिकारियों से मिली जानकारी पर विचार किया जाएगा।

दुर्गापूजा के दौरान कोलकाता सहित राज्य के कई जिलों में माकपा और अन्य वामपंथी संगठनों के पुस्तक स्टॉलों में तोड़फोड़ और उन्हें लगाने से रोकने के आरोप सामने आए थे। इन घटनाओं के विरोध में गत 31 अक्टूबर को कोलकाता में लेखकों, बुद्धिजीवियों, कलाकारों और छात्रों ने मार्च भी निकाला था।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।