विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम बंगाल में उच्च माध्यमिक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा टली, क्या है वजह?

Published: Thu, 10 Sep 2026 11:39 PM (GMT+05:30)

पश्चिम बंगाल में रेजिनगर और नंदीग्राम उपचुनाव के चलते उच्च माध्यमिक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है।

उच्च माध्यमिक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा तारीखों में बदलाव

उच्च माध्यमिक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा तारीखों में बदलाव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में रेजिनगर और नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के कारण उच्च माध्यमिक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा तारीखों में बदलाव किया गया है।

उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर बताया कि पांच, छह और सात अक्टूबर को होने वाली परीक्षाएं अब क्रमश: 12, 13 और 14 अक्टूबर को होंगी। उपचुनाव छह अक्टूबर को है, जबकि मतगणना नौ अक्टूबर को होगी।

पांच अक्टूबर की गणित, बिजनेस मैथेमेटिक्स एंड स्टैटिस्टिक्स, बेसिक मैथेमेटिक्स फार सोशल साइंस, एग्रीकल्चर, पत्रकारिता एवं जनसंचार, संस्कृत, फारसी और अरबी की परीक्षा अब 12 अक्टूबर को होगी।

छह अक्टूबर की साइबर सिक्योरिटी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डाटा साइंस, समाजशास्त्र, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस तथा फिशरीज एंड एक्वाकल्चर की परीक्षा 13 अक्टूबर को होगी।

सात अक्टूबर की बायोलाजिकल साइंस, राजनीति विज्ञान तथा कास्टिंग एंड टैक्सेशन की परीक्षा 14 अक्टूबर को होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 25 जून को जारी मूल परीक्षा कार्यक्रम के अन्य सभी नियम और तारीखें अपरिवर्तित रहेंगी।

बदलाव केवल इन तीन दिनों में निर्धारित विषयों की परीक्षाओं में किया गया है। इसके चलते तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा अब सात अक्टूबर के बजाय 14 अक्टूबर को समाप्त होगी।