विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी के सामने महिला से करता था दुष्कर्म, पुत्री से भी दुष्कर्म की फिराक में, ब्लैकमेल कर डेढ़ करोड़ वसूलने वाला दंपती गिरफ्तार

By Priti JhaEdited By:
Published: Sun, 23 Jan 2022 10:45 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 23 Jan 2022 10:48 AM (GMT+05:30)

आरोपित शख्स करता था दुष्कर्म पत्नी बनाती थी वीडियो। छह साल तक किया ब्लैकमेल पीड़ित महिला की पुत्री से भी ...और पढ़ें

पत्नी के सामने महिला से करता था दुष्कर्म,
पत्नी के सामने महिला से करता था दुष्कर्म,

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मुंबई पुलिस ने अपने कोलकाता समकक्षों की मदद से एक दंपती सैयद यूसुफ जमाल और उसकी पत्नी नाज सैयद को कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके के एक होटल से गिरफ्तार किया है। साथ ही इनसे घटनाओं का वीडियो बरामद किया गया है। सिटी कोर्ट में पेश करने के बाद दंपती को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया है।

यह घटना तब सामने आई, जब पीड़िता ने मुंबई के नागपारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया कि यूसुफ अपनी पत्नी के सामने उसके साथ दुष्कर्म करता था और नाज पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिग करती थी।

दंपती ने धमकी दी कि अगर महिला ने पुलिस में शिकायत की तो वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे। महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि दंपती ने उसे ब्लैकमेल किया और उससे करीब 1.5 करोड़ रुपये लिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वे कुछ काला जादू भी करते थे।

पार्टी में पीड़ित महिला से आरोपित की हुई थी मुलाकात

 2015 में एक पार्टी में यूसुफ से पीड़ित महिला की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में फोन पर बातचीत शुरू हुई। कुछ दिन बाद यूसुफ ने पत्नी से मिलवाने के नाम पर पीड़ित महिला को मुंबई के बाइकाला (पूर्वी) थाना क्षेत्र के डा बाबा साहब अंबेडकर रोड स्थित अपने घर बुलाया। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ मिला कर शरबत दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने के बाद युसूफ की पत्नी नाज ने पीड़िता को एक वीडियो दिखाया। इसमें यूसुफ उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। इसके बाद वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल शुरू हुआ। लोक लाज के भय पीड़ित महिला चुप थी। जब- जब आरोपित पीड़ित महिला को बुलाता था तो उसे मजबूरन उसके पास आना पड़ता था। इसके बाद आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करता था और उसकी पत्नी वीडियो बना लेती थी।

पीड़ित महिला की पुत्री से भी दुष्कर्म करना चाहता था आरोपित

पुलिस के मुताबिक दंपती पीड़ित महिला की किशोरी बेटी के साथ भी ऐसा ही करना चाहा, जिसके बाद महिला ने अपनी चुप्पी तोड़ी। महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद दंपती मुंबई से फरार हो गया और कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके के दो होटलों में अलग रह रहे थे। इन्हें शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस हमसे मदद चाहती थी और हमने उनका सहयोग किया। दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है और हमने उन्हें अदालत में पेश किया है, जिसके बाद उन्हें मुंबई ले जाया गया है।