Move to Jagran APP

Kolkata: सेना का अनियंत्रित वाहन तीस्ता नदी में गिरा, चालक लापता; बचाव अभियान जारी

बचाव और तलाशी अभियान में मदद के लिए सेना के गोताखोरों को लगाया गया है। एसपी कालिम्पोंग और नागरिक गोताखोर और राफ्टर भी खोज और बचाव के प्रयासों में सहायता कर रहे हैं। अभी भी चालक की तलाश की जा रही है।

By AgencyEdited By: Shashank MishraSat, 01 Apr 2023 07:08 PM (IST)
Kolkata: सेना का अनियंत्रित वाहन तीस्ता नदी में गिरा, चालक लापता; बचाव अभियान जारी
तीस्ता नदी में आए दिन हो रही दुर्घटना में लोग जान गंवा रहे। इस वर्ष कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

कालिम्पोंग, एएनआई। शनिवार को तीस्ता नदी में गंगटोक से सेवोक रोड की ओर जाने वाला भारतीय सेना का ऑपरेशनल ड्यूटी ट्रक नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रक का ड्राइवर लापता हो गया। ट्रक में चालक व एक खलासी सवार थे। खलासी चलते वाहन से कूदने में सफल रहा, उसे चोटें आईं और उसका सैन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

सेना के गोताखोर चला रहे तलाशी अभियान 

सेना के अधिकारी ने कहा, "चालक वाहन लेकर पानी में चला गया। चालक की तलाश की जा रही है और वाहन की बरामदगी की जा रही है।" अधिकारी ने आगे कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बचाव और तलाशी अभियान में मदद के लिए सेना के गोताखोरों को लगाया गया है। एसपी कालिम्पोंग और नागरिक गोताखोर और राफ्टर भी खोज और बचाव के प्रयासों में सहायता कर रहे हैं। सेना और नागरिक रिकवरी क्रेन वाहनों को पानी से बाहर निकालने में मदद कर रहे हैं।