Move to Jagran APP

Abused in West Bengal: पश्चिम बंगाल में दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में बीती रात दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इसमें एक महिला के साथ दो बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 02 Jan 2020 12:59 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 12:59 PM (IST)
Abused in West Bengal: पश्चिम बंगाल में दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

जेएनएन, सिलीगुड़ी/कोलकाता।  Abused in West Bengal: पश्चिम बंगाल में बीती रात दो जिलों उत्तर दिनाजपुर तथा उत्तर 24 परगना में दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इसमें एक महिला के साथ दो बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया है पुलिस ने इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया है

loksabha election banner

पहली घटना उत्तर दिनाजपुर के कलियागंज में घटी, जहां एक होटल में काम करने वाली महिला के साथ एक रात में दो बार सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है दो अन्य की तलाश जारी है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला होटल से काम कर घर लौट रही थी। दो युवकों ने उसे अगवा कर जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद दोबारा अन्य दो युवक युवकों ने मौके का लाभ लेकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया

आधी रात बीत जाने के बाद जब महिला घर नहीं लौटी उसकी मां उसकी तलाश में बाहर निकली और बेहोशी की अवस्था में अपनी बेटी को पाया इस संबंध में पुलिस से शिकायत किए जाने पर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है अन्य दो लोगों की तलाश में लगातार छापामारी कर रही है

वहीं दूसरी ओर उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर में कल रात घर में घुसकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है तीन युवकों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया महिला की स्थिति नाजुक है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है आरोपियों में एक हत्यारोपी है वह कुछ दिन पहले ही 5 साल जेल में रहने के बाद वापस आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है पता चला है कि घर में अकेला पाकर इन युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.