देर रात घर आ रही मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश
पुलिस की ओर से बताया गया है कि सोमवार रात 10 बजे के करीब तिलजला 7 -8-2 मस्जिद बाड़ी लेन के पास वारदात को अंजाम दिया गया है।
By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 24 Jan 2018 02:17 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jan 2018 02:17 PM (IST)
style="text-align: justify;">कोलकाता, [जागरण संवाददाता]। तिलजला इलाके में देर रात घर लौट रही मां और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त परिवार ने करया थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
इस बारे में पुलिस की ओर से बताया गया है कि सोमवार रात 10 बजे के करीब तिलजला 7 -8-2 मस्जिद बाड़ी लेन के पास वारदात को अंजाम दिया गया है। उस समय मां-बेटी और छोटा भाई अपने एक रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे।
उक्त जगह पर मौजूद 4-5 युवको ने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। रोकने पर मां और बेटे से भी छेड़खानी और मारपीट की गई है। हालांकि इस बीच किशोरी के शोर मचाने के बाद लोगों के एकत्रित होने पर आरोपित भाग निकले। बाद में पीडि़त परिवार ने करया थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें