Move to Jagran APP

'बंगाल को अफगानिस्तान बनाना चाहती है तृणमूल' दिलीप घोष बोले- राज्य भर में बम और बंदूकों का हो रहा खेल

दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल कार्यकर्ता आपस में एक दूसरे को मार काट रहे हैं। कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। योजनाबद्ध तरीके से यह सब किया जा रहा है ताकि कानून व्यवस्था की बदहाली दिखाकर लोगों को डरा कर रखा जाए।

By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh RajputThu, 25 May 2023 05:02 PM (IST)
'बंगाल को अफगानिस्तान बनाना चाहती है तृणमूल' दिलीप घोष बोले- राज्य भर में बम और बंदूकों का हो रहा खेल
इस घटना के खिलाफ स्वर्ण कारेबारियों ने आगामी शनिवार को 24 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने गुरुवार को राज्य प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि तृणमूल की सरकार पश्चिम बंगाल को अफगानिस्तान में तब्दील करने पर तुली हुई है। न्यूटाउन के इको पार्क में मीडिया से मुखातिब दिलीप घोष ने कहा कि राज्य भर में बम और बंदूकों का खेल हो रहा है। बम मार कर डराने की कोशिश हो रही है। लोगों की हत्याएं की जा रही है।

योजनाबद्ध तरीके से यह सब किया जा रहा है: दिलीप घोष

दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल कार्यकर्ता आपस में एक दूसरे को मार काट रहे हैं। कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। योजनाबद्ध तरीके से यह सब किया जा रहा है ताकि कानून व्यवस्था की बदहाली दिखाकर लोगों को डरा कर रखा जाए और तृणमूल कांग्रेस आसानी से शासन कर सके। बंगाल को अफगानिस्तान में बदलने की साजिश है।

बैरकपुर में एक स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में एक स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसे कुछ देर तक दौड़ाया गया था उसके बाद मौत के घाट उतारा गया। घटना के करीब 24 घंटे होने को है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिसे प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इधर इस घटना के खिलाफ स्वर्ण कारेबारियों ने आगामी शनिवार को 24 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट तक रैली निकाली जाएगी। कारोबारियों की मांग है कि उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दी जाए।