विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तृणमूल विधायक ने सीएम ममता बनर्जी को बताया मां शारदा की अवतार, तर्क भी क्‍या खूब दिया

By Sumita JaiswalEdited By:
Published: Tue, 28 Jun 2022 03:33 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 04:11 PM (IST)

तृणमूल कांग्रेस विधायक डा. निर्मल माजी ने मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को मां शारदा (रामकृष्ण परमहंस की पत्नी) ...और पढ़ें

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की तस्‍वीर।
पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की तस्‍वीर।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। तृणमूल कांग्रेस विधायक डा. निर्मल माजी (TMC MLA Dr. Nirmal Maji) ने मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) को मां शारदा (रामकृष्ण परमहंस की पत्नी) का अवतार बताया है। उन्होंने इसके पीछे तर्क भी क्‍या खूब दिया है। उन्‍होंने इस बाबत तर्क देते हुए कहा कि मां शारदा (Maa Sharda, wife of RamKrishna Paramhans) ने अपने निधन से कुछ समय पहले स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) के अनुयायियों से कहा था कि वह कालीघाट मंदिर (Kalighat Mandir, Kolkata) के आसपास फिर से मनुष्य के रूप में जन्म लेंगी और समाज का कल्याण करेंगी। वह राजनीतिक क्रियाकलाप (Political activites) भी करेंगी।

दीदी ही मां शारदा

गौरतलब है कि सीएम ममता बनर्जी का घर कालीघाट मंदिर के पास हरीश चटर्जी स्ट्रीट (Harish Chaterjee Street) पर है। डा. माजी ने आगे कहा कि काल-नक्षत्र को देखने पर भी पता चलता है कि ममता दीदी ही मां शारदा हैं। ममता बनर्जी का जन्म भी दुर्गापूजा की अष्टमी-नवमी के संधिकाल में हुआ था।

पहले भी दुर्गा से की गई तुलना

बता दें कि इससे पहले तृणमूल विधायक मानस भुइयां (TMC MLA Manans Bhuiyan) ने ममता की तुलना देवी दुर्गा (Devi Durga) से की थी , जबकि राज्य के पूर्व मंत्री व पार्टी विधायक मदन मित्रा (Ex Minister and TMC MLA Madan Mitra) ने ममता में ईश्वरीय शक्तियां (divine power) होने की बात कही थी। गौरतलब है कि कोलकाता के कई पूजा पंडालों में भी ममता को देवी दुर्गा के रूप में दिखाया जा चुका है। डा. माजी हावड़ा की उलबेरिया उत्तर सीट से विधायक हैं और ममता के सबसे विश्वसनीय सिपहसालारों में से एक माने जाते हैं, हालांकि राज्य सरकार की तरफ से कुछ दिन पहले ही उन्हें कलकत्ता मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल (Calcutta Medical College and Hospital)  की मरीज कल्याण कमेटी के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।