आदिवासी नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या
बीरभूम जिले के लोकपुर थाना अंतर्गत ग्राम देवगंज में मंगलवार रात को एक आदिवासी नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी।
By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 11:28 AM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 11:28 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कोलकाता। बीरभूम जिले के लोकपुर थाना अंतर्गत ग्राम देवगंज में रात को एक आदिवासी नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी। यह घटना बुधवार सुबह प्रकाश में आयी है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात अपने घर पर सो रहे नाबालिग को कुछ लोग उसके घर से उठाकर ले गये उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। बुधवार सुबह उसका शव उसके घर से एक सौ मीटर की दूरी पर एक जंगल से बरामद किया गया। घटना के बाद से इलाके में तनाव है।
ग्राम के आदिवासियों ने आरोप लगाया कि बार-बार आदिवासियों के साथ इस प्रकार की घटनायें हो रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत नाबालिग के शरीर पर से कई घाव के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिउड़ी अस्पताल भेजा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें