जादू-टोना करने के शक में आदिवासी दंपति की बंगाल में स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर की हत्या
इस सिलसिले में गांव के प्रधान रुबाई बेसरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि प्रधान पर काफी समय से स्थानीय लोगों को मृतक दंपती के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में अभी भी तनाव कायम है।
कोलकाता, आईएएनएस। पश्चिम बंगाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राज्य के बीरभूम जिले में जादू-टोना करने के संदेह में स्थानीय लोगों ने एक आदिवासी जोड़े की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना की पुलिस ने रविवार को जानकारी दी।
क्या है पूरा मामला
यह घटना बीरभूम जिले के सैंथिया थाना क्षेत्र के अहमदपुर इलाके की है। मृतकों की पहचान पांडु हेम्ब्रम (62) और उनकी पत्नी पार्वती हेम्ब्रम (52) के रूप में की गई है। स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने आदिवासी जोड़े की बुरी तरह पीटा, जिसके बाद उन्हें बेहद गंभीर हालत में स्थानीय बोलपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह जोड़े की मौत हो गई।
प्रधान को किया गया गिरफ्तार
इस सिलसिले में गांव के प्रधान रुबाई बेसरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि प्रधान पर काफी समय से स्थानीय लोगों को मृतक दंपती के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में अभी भी तनाव कायम है। हालांकि पुलिस और जिला प्रशासन वहां के हालात पर पैनी नजर रखे हुए है।
इस घातक से अंधविश्वासों के खिलाफ क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है।वहीं दूसरी तरफ नियमित जागरूकता अभियान चलाने में जिला प्रशासन की अनिच्छा पर सवाल उठाए गए हैं, जहां निर्दोष लोगों को पहले जादू टोना करने वाले के रूप में ब्रांडेड किया जाता है, जिसके बाद उन्हें या तो अपमानित किया जाता है या उन पर हमला किया जाता है या यहां तक कि उन्हें मार दिया जाता है जैसा कि इस घटना में हुआ।