तृणमूल के 20 बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा जवाब, दल-बदल कानून पर दिया स्पष्टीकरण
तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने दल-बदल कानून के उल्लंघन के आरोपों पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपना जवाब सौंपा है।
-1795527057560_m.webp)
20 बागी TMC सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को जवाब सौंपा। (फाइल फोटो)
HighLights
20 बागी TMC सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को जवाब सौंपा।
उन्होंने दल-बदल कानून उल्लंघन के आरोपों से इनकार किया।
सांसदों ने NCPI में शामिल होने का बचाव किया।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस से बगावत कर नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी आफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हुए 20 सांसदों ने लोकसभा (लोस) अध्यक्ष ओम बिरला को अपना जवाब सौंप दिया है।
उन्होंने अपने कदम को संवैधानिक व संसदीय प्रविधानों के अनुरूप बताते हुए दल-बदल कानून के उल्लंघन के आरोपों से इनकार किया है।
लोस सचिवालय की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए निर्धारित समय सीमा के अंतिम दिन मंगलवार को सभी सांसदों ने अपना अलग-अलग पक्ष रखा।
प्रत्येक जवाब 17 से 18 पन्नों का है। एनसीपीआइ की मुख्य सचेतक व सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि उन्होंने लोस अध्यक्ष के समक्ष एनसीपीआई में शामिल होने के निर्णय का बचाव किया है।
सभी सांसदों ने संसदीय व संवैधानिक नियमों का पालन करते हुए यह कदम उठाया है। मालूम हो कि बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल की हार के बाद उसके 27 में से 20 सांसदों ने एनसीपीआइ के साथ जाने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का समर्थन करने की घोषणा की थी।
इसके बाद ममता तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लोस अध्यक्ष के समक्ष याचिका दाखिल कर इन सांसदों की सदस्यता रद करने की मांग की थी।
लोस सचिवालय ने गत 26 अगस्त को सभी 20 सांसदों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। बागी सांसदों ने पांच बार समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था।