विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राज्यसभा से कोयल मलिक का इस्तीफा, टीएमसी ने कुछ महीने पहले ही बनाया था सांसद

Published: Thu, 16 Jul 2026 02:51 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2026 05:24 PM (IST)

पश्चिम बंगाल से टीएमसी की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कोयल मल्लिक ने ...और पढ़ें

टीएमसी सांसद कोयल मलिक ने दिया इस्तीफा (फाइल फोटो)

 टीएमसी सांसद कोयल मलिक ने दिया इस्तीफा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को सौंपा इस्तीफा

  2. इस्तीफा सौंपने के बाद केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचीं कोयल मलिक

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार व सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस में जारी बगावत के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है।

तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य अभिनेत्री कोयल मल्लिक (रूक्मिणी मल्लिक) ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कोयल ने उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया।

सूत्रों के अनुसार, इस्तीफा सौंपने के बाद कोयल मल्लिक केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र यादव से मिलने दिल्ली में उनके आवास पर पहुंचीं। बंगाल में कोयल मलिक को लेकर दो महीने के भीतर राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से यह चौथा इस्तीफा है।

इससे पहले पिछले महीने सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद ये तीनों पूर्व राज्यसभा सदस्य हाल में यहां भाजपा में शामिल हो गए।

पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों के भीतर भाजपा ने तीनों को बंगाल में राज्यसभा की खाली हुई हुई तीन सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया था। बंगाल विधानसभा में भाजपा के संख्या बल के हिसाब से राज्यसभा की खाली तीनों सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव में तीनों की जीत तय है।