विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: जेल में बंद TMC नेता जहांगीर खान के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण पर प्रशासन का एक्शन

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:14 PM (IST)

जेल में बंद तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान के फलता स्थित अवैध घर को जिला प्रशासन ने अदालत की अनुमति के बाद तोड़ना शुरू कर दिया है।

जहांगीर खान के घर पर चला बुलडोजर। (सोशल मीडिया)

जहांगीर खान के घर पर चला बुलडोजर। (सोशल मीडिया)


HighLights

  1. जेल में बंद तृणमूल नेता जहांगीर खान का घर तोड़ा गया।

  2. फलता में अवैध निर्माण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई।

  3. अदालत की अनुमति के बाद घर खाली कराकर तोड़ने की प्रक्रिया शुरू।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। जेल में बंद तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान उर्फ पुष्पा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। फलता में तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर के घर को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

जिला प्रशासन ने अदालत से अनुमति मिलने के बाद बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ यह कदम उठाया। दक्षिण 24 परगना के जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और घर खाली कराने के बाद तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, फलता के श्रीरामपुर इलाके में स्थित जहांगीर के मकान के निर्माण को लेकर लंबे समय से अनियमितताओं के आरोप लग रहे थे। शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की थी। आरोप था कि मकान का निर्माण निर्धारित नियमों और जरूरी अनुमति के बिना किया गया।

नियमों के मुताबिक, दो मंजिल से अधिक ऊंची इमारत बनाने के लिए जिला परिषद से योजना की मंजूरी आवश्यक होती है। इसी आधार पर मकान के निर्माण की वैधता पर सवाल उठाए गए थे। मामला बाद में अदालत तक पहुंचा। अदालत से मकान के अवैध हिस्से को तोड़ने की अनुमति मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।