विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: फर्जी डॉक्टरों से संपर्क के आरोप में ममता TMC के दो पार्षद गिरफ्तार, फेक मेडिकल और डेथ सर्टिफिकेट बनाने का आरोप

Published: Mon, 12 Oct 2026 01:57 PM (IST)

दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में फर्जी डॉक्टरों के मामले में ममता तृणमूल कांग्रेस के दो पार्षदों और एक नेता ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में फर्जी डॉक्टरों के मामले में पुलिस ने ममता तृणमूल कांग्रेस के दो पार्षदों और एक नेता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पार्षदों की पहचान वार्ड 16 के आशीष देवराय और वार्ड छह के विकास दत्त के रूप में हुई है। तीसरा आरोपित बारुईपुर पूर्व के विधायक विभास सरदार का करीबी बताया गया है।

पुलिस ने इससे पहले बारुईपुर से तपन कुमार बैरागी, वासुदेव नस्कर और आशीष कुमार बड़ाल को फर्जी डॉक्टर होने के संदेह में गिरफ्तार किया था।

आरोप है कि वैध मेडिकल डिग्री नहीं होने के बावजूद वे लंबे समय से मरीजों का इलाज कर रहे थे। उन पर पैसे लेकर मेडिकल प्रमाणपत्र और मृत व्यक्तियों के नाम पर मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का भी आरोप है।

पूछताछ में सामने आए पार्षदों के नाम

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार डाक्टरों से पूछताछ के दौरान दोनों पार्षदों और विधायक के करीबी नेता के नाम सामने आए। आरोप है कि ये जनप्रतिनिधि अलग-अलग समय पर लोगों को संबंधित डाक्टरों के पास भेजते थे।

पुलिस गिरफ्तार जनप्रतिनिधियों और फर्जी डॉक्टरों के बीच संबंधों की जांच करना चाहती है। कीर्तनखोला श्मशान से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले को लेकर भी इस गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें- बंगाल: कैमक स्ट्रीट मामले में पुलिस के सामने पेश नहीं हुए अभिषेक, मांगी 48 घंटे की मोहलत