विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तृणमूल की रीढ़ पर वार! तीन बैंक खाते 'फ्रीज'; 440 करोड़ रुपये के लेन-देन पर रोक, बंगाल पुलिस ने शुरू की जांच

Published: Sat, 20 Jun 2026 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2026 07:17 AM (IST)

तृणमूल कांग्रेस के तीन प्रमुख बैंक खाते 440 करोड़ रुपये के साथ फ्रीज कर दिए गए हैं, जिससे पार्टी को ...और पढ़ें

ममता बनर्जी की पार्टी के बैंक खाते भी फ्रीज। (फाइल फोटो)

ममता बनर्जी की पार्टी के बैंक खाते भी फ्रीज। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तृणमूल के तीन प्रमुख बैंक खाते फ्रीज।

  2. 440 करोड़ रुपये के लेन-देन पर रोक।

  3. 'ऋतब्रतपंथी' विधायकों की शिकायत पर कार्रवाई।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। चुनावी महासमर में करारी शिकस्त झेलने के बाद चौतरफा संकटों से घिरी तृणमूल कांग्रेस को अब तक का सबसे बड़ा वित्तीय झटका लगा है।

राज्य पुलिस की साइबर सेल को मिले बैंक के आधिकारिक पत्र के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के तीन प्रमुख बैंक खातों को तत्काल प्रभाव से 'फ्रीज' कर दिया गया है।

ऋतब्रत खेमे के विधायकों की शिकायत पर एक्शन 

इन खातों में कुल 440 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि जमा है, जिससे अब किसी भी तरह का वित्तीय लेन-देन नहीं किया जा सकेगा। यह दंडात्मक कार्रवाई विधाननगर दक्षिण थाने में 'ऋतब्रतपंथी' धड़े के 10 तृणमूल विधायकों द्वारा दर्ज कराई गई एक लिखित शिकायत के बाद की गई है।

फैसले को अदालत में चुनौती देगी तृणमूल

हाल ही में अरूप विश्वास ने पार्टी कोषाध्यक्ष के तौर पर खाते सीज करने की मांग की थी, जिसे ऋतब्रत बनर्जी ने भी 'कटमनी' की आशंका जताते हुए समर्थन दिया था।

इधर, ममता खेमे के प्रवक्ता कुणाल घोष ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि वे इस घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं और इस फैसले को अदालत में चुनौती दी जाएगी।

उन्होंने दावा किया कि पार्टी के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष शुभाशीष चक्रवर्ती हैं, इसलिए अरूप विश्वास के दावों का कोई आधार नहीं है। फिलहाल सांसदों के फंड से पार्टी का काम चलाया जाएगा।

वहीं, 'असली तृणमूल' के विधायक संदीपन साहा ने पुलिसिया कार्रवाई को जायज ठहराते हुए इन पैसों के स्रोतों की पूर्ण जांच की मांग की है। लोकसभा में संसदीय दल खोने और निगमों में बगावत के बाद, इस वित्तीय तालाबंदी ने तृणमूल की रीढ़ तोड़ दी है।

यह भी पढ़ें: मिट्टी घोटाले के बाद अब अम्फान राहत घोटाला, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ फलता में दो FIR दर्ज