Move to Jagran APP

सिनेमा हॉल का पर्दा फाड़ने वाले छह कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

- हंगामा व दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोकी गई 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' शो

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 06:17 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 06:17 PM (IST)
सिनेमा हॉल का पर्दा फाड़ने वाले छह कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
सिनेमा हॉल का पर्दा फाड़ने वाले छह कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

- हंगामा व दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोकी गई 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' शो जागरण संवाददाता, कोलकाता : शुक्रवार की देर रात महानगर स्थित क्वेस्ट मॉल में 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का विरोध करते हुए सिनेमा हॉल में घुसकर दर्शकों को डराने-धमकाने व हॉल का पर्दा फाड़ने के आरोप में पुलिस ने 6 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। हालाकि उक्त मामले के मुख्य आरोपित कांग्रेस नेता राकेश सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लेकिन गिरफ्तार किए गए सभी कार्यकर्ता राकेश के समर्थक बताए जा रहे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इन सभी लोगों के खिलाफ कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, लोगों को डराने-धमकाने और गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। गौर हो कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू द्वारा लिखी किताब में तत्कालीन काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाधी व मनमोहन सिंह के तीखे संबंधों का जिक्र किया गया है। इस पर बनी फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है। 11 जनवरी यानी शुक्रवार को यह फिल्म देश भर में रिलीज हुई है। लेकिन महानगर स्थित हिंद सिनेमा हॉल में सुबह के समय जैसे ही फिल्म का प्रदर्शन शुरू हुआ, वहां भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हो गए और हॉल के बाहर प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने लगे। ये लोग अनुपम खेर और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने इन लोगों को जैसे-तैसे वहां से हटाया। इसके बाद शुक्रवार देर रात 8 बजे के करीब पार्क सर्कस स्थित क्वेस्ट मॉल के पास भी भारी संख्या में काग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित हुए व फिल्म प्रदर्शन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यहा तक की पार्टी कार्यकर्ता ने हॉल के भीतर भी घुस गए और दर्शकों को हॉल छोड़कर जाने को कहा। जिस पर्दे पर फिल्म चल रही थी उसे भी फाड़ दिया। हालाकि पुलिस के पहुंचने के बाद सारे लोग फरार हो गए थे। वहीं शनिवार को भी महानगर के कई सिनेमा घरों के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किए जाने के बाद फिल्म के शो को रोक दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक भवानीपुर के इंदिरा सिनेमा, प्राची, रॉक्सी, हिंद, स्टार थिएटर, मेनका और बेहला स्थित अशोका सिनेमा घरों में उक्त फिल्म के प्रदर्शन को सुबह से ही रोका गया है। वहीं आइनॉक्स समूह द्वारा संचालित हिंद सिनेमा हॉल प्रबंधन ने अनिश्चितकाल के लिए द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म का शो बंद कर दिया है। शनिवार को हॉल प्रबंधन की ओर से इस बारे में बताया गया कि जिस तरीके से शुक्रवार को काग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्पात किया था, वह आगे भी हो सकता है। दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का शो अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया जाए। हालात सामान्य होने के बाद फिल्म के प्रदर्शन के बारे में सोचा जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.