किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, छह हिरासत में
आरोप है कि रास्ते में 13 युवकों ने उसे रोक लिया और जबरन उठा ले गए। इसके बाद एक सुनसान स्थान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 07 Jul 2018 03:40 PM (IST)Updated: Sat, 07 Jul 2018 03:40 PM (IST)
कोलकाता, जासं। वीरभूम जिले के पारुई अंतर्गत महुलारा गांव में एक आदिवासी किशोरी को जबरन उठा ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। सूत्रों के अनुसार गत शुक्रवार रात किशोरी साइकिल से घर लौट रही थी।
आरोप है कि रास्ते में 13 युवकों ने उसे रोक लिया और जबरन उठा ले गए। इसके बाद एक सुनसान स्थान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी के रातभर घर नहीं लौटने पर परिजनों से पुलिस को इसकी सूचना दी।
शनिवार सुबह गांव के बाहर स्थित नाला पार में किशोरी रक्तरंजित अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस ने उसे बोलपुर महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया। पीडि़त परिवार ने गांव के ही 12 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 6 आरोपितों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें