विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे व हथियार; 10 लोग घायल

Published: Sun, 01 Nov 2026 10:44 PM (IST)

नदिया के तेहट्ट में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक महिला सहित कम से ...और पढ़ें

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

HighLights

  1. तेहट्ट में जमीन विवाद पर दो पक्षों में हिंसक झड़प।

  2. महिला सहित 10 लोग घायल, एक की हालत गंभीर।

  3. धारदार हथियार, लाठियों का प्रयोग, हवाई फायरिंग का आरोप।

जागरण संवाददाता, नदिया । बंगाल के नदिया जिले के तेहट्ट इलाके में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। होगलबेड़िया के कालीगांगी गांव में हुई इस घटना में महिला समेत कम से कम 10 लोग घायल हो गए।

आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट के दौरान धारदार हथियार, बांस और लाठियों से हमला किया गया। इतना ही नहीं, हवाई फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगा है। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहतर इलाज के लिए कृष्णानगर रेफर किया गया है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कालीगांगी गांव में करीब 12 बीघा कृषि भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत है। एक पक्ष का दावा है कि जमीन का रिकार्ड उनके नाम पर है और वे उस पर खेती भी करते हैं।

वहीं, दूसरे पक्ष का दावा है कि उनके पास आजादी से पहले के जमीन संबंधी दस्तावेज हैं। जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था। बताया जा रहा है कि रविवार को पुराने दस्तावेजों के आधार पर एक पक्ष विवादित 12 बीघा जमीन पर कब्जा करने पहुंचा। इस दौरान जमीन के रिकार्ड में जिनका नाम दर्ज है, उन्होंने इसका विरोध किया।

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और हिंसक झड़प शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान हवाई फायरिंग की गई। वहीं, कुछ लोगों पर धारदार हथियारों से हमला करने और बांस-लाठियों से पिटाई करने के भी आरोप लगे हैं।

इस हिंसक झड़प में महिला समेत कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे कृष्णानगर स्थानांतरित किया गया है। अन्य घायलों का इलाज करीमपुर ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है। घायलों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।