स्वामी विवेकानंद के नाम पर बनेगा विश्वविद्यालय
जागरण संवाददाता कोलकाता पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में एक और विश्वविद्यालय बनाने जा रही है। इस नए
जागरण संवाददाता, कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में एक और विश्वविद्यालय बनाने जा रही है। इस नए विश्वविद्यालय का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा जाएगा। शुक्रवार को शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने यह घोषणा की। राज्य सचिवालय में राज्य मंत्रीमंडल की एक बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद फिरहाद ने बताया कि अगले विधानसभा सत्र में प्रस्ताव पारित होने के बाद विश्वविद्यालय का निर्माण कहा करना है इसका निर्णय किया जाएगा। दूसरी ओर, डोमजूर, संकराइल और धुलागढ़ को हावड़ा पुलिस आयुक्त के अधीन कर दिया गया। फिरहाद हकीम ने बताया कि शुक्रवार को राज्य मंत्रीमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। इसकेअलावा, राज्य में कई नए पुलिस थाने के निर्माण का निर्णय लिया गया है। इसमें ईको पार्क, टेक्नो सिटी न्यू टाउन, जलंगी, सागरपारड़ा और पुजाली के नाम शामिल हैं।