विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा', बोले CM शुभेंदु अधिकारी

Published: Mon, 09 Nov 2026 05:19 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर हुई झड़प पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर ...और पढ़ें

पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

HighLights

  1. पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

  2. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

  3. अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर हुई थी झड़प

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ममता तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर झड़प की घटना पर सोमवार को कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने व उन्हें धमकाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे सभी लोगों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। उन्हें हिरासत में रखकर उनके विरुद्ध आरोपपत्र दाखिल कर मुकदमा चलाया जाएगा।

पुलिस पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उन सभी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को थप्पड़ मारने की कोशिश की, उनपर मुक्के ताने और धमकियां दीं। उन्हें सरकारी ड्यूटी करने से रोका गया। झड़प में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग हरीश चटर्जी स्ट्रीट के निवासी नहीं हैं। उनमें से कुछ इकबालपुर के रहने वाले हैं। रात दो बजे वे वहां क्या कर रहे थे? सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाले राजनेताओं व उनके कार्यकर्ताओं के विरुद्ध भी जांच के बाद कार्रवाई होगी।

अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर हुई थी झड़प

मुख्यमंत्री ने सूचित किया कि कालीघाट थाने में इस घटना को लेकर कुल चार प्राथमिकी दर्ज हुई हैं। इनमें पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में पुलिस की ओर से स्वतः संज्ञान लेते हुए दर्ज दो प्राथमिकी भी शामिल हैं।

एक प्राथमिकी में अभिषेक का भी नाम दर्ज है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारने के आरोप में रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

मालूम हो कि अभिषेक के जन्मदिन का जश्न मनाने गत शुक्रवार रात उनके आवास के बाहर तृणमूल समर्थक जुटे थे। उसी दौरान उनकी भाजपा समर्थकों से झड़प हो गई थी। घटना के बाद इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत दो महीने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।