R.G. Kar रेप और मर्डर केस में बड़ा एक्शन, पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल समेत तीन IPS अधिकारी सस्पेंड
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आरजी कर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल समेत तीन IPS अधिकारी सस्पेंड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बहुचर्चित आरजी कर कांड में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी कारवाई की है।
राज्य सचिवालय नवान्न में दोपहर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य के तीन वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों विनीत गोयल (कोलकाता पुलिस के तत्कालीन पुलिस आयुक्त), इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता के निलंबन की घोषणा की। सुवेंदु ने तीनों आइपीएस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।
बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सरकार आरजी कर मामले में कोलकाता के पूर्व सीपी विनीत गोयल और 2 अन्य अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करेगी।
हालिया चुनाव में पीड़िता की मां ने चुनाव लड़कर जीत हासिल की और यह मुद्दा प्रमुख राजनीतिक विषय बन गया। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पहले ही इस कांड की जांच के लिए आयोग बनाने की बात कह चुके हैं अब घोषणा होना बाकी है।
नए मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि महिला सुरक्षा के मामलों में सख्त कार्रवाई होगी। आरजी कर पीड़िता की मां भी इस बार भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीती हैं।
यह भी पढ़ें- कौन हैं रथिंद्र बोस? जिन्होंने पश्चिम बंगाल का स्पीकर बनते ही रच दिया इतिहास
