सुवेंदु के PA हत्याकांड में नया मोड़, बंगाल से यूपी पहुंची SIT की टीम; बॉर्डर के थानों में अलर्ट
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या में पुलिस को अंतरराज्यीय कनेक्शन का संदेह है। इस ...और पढ़ें
-1778222173124_m.webp)
सुवेंदु के PA की हत्या का दूसरे राज्यों से जुड़े तार(फोटो: एएनआई)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या की घटना में पुलिस को अंतरराज्यीय कनेक्शन का संदेह है। सीमा से लगे थानों को अलर्ट कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का अनुमान है कि इस हत्याकांड में 7 से 8 लोग शामिल थे तथा इन्होंने सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए एक वाट्सऐप ग्रुप तैयार किया था।
अपराधियों में दो शार्प शूटर शामिल थे। पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल की गई दूसरी बाइक को भी उत्तर 24 परगना के बारासात से बरामद कर लिया है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज की जांच से एक लाल रंग की कार के बारे में पता चला है। माना जा रहा है कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अपराधी उसी कार के जरिए फरार हो गए।
जांच टीम पहुंची उत्तर प्रदेश
वहीं इस हत्याकांड की जांच के सिलसिले में विशेष जांच दल के सदस्य उत्तर प्रदेश पहुंचे है। दरअसल चंद्रनाथ की गाड़ी को रोकने के लिए जिस कार का इस्तेमाल किया गया था, उस पर लगाया गया नंबर प्लेट सिलीगुड़ी के निवासी जेम्स विलियम्स के नाम पर दर्ज है।
उसने अपनी निसान माइक्रा कार को बेचने के लिए विज्ञापन भी दिया था। उसकी कर को खरीदने के लिए उत्तर प्रदेश के कुछ लोगों ने संपर्क किया था। उनसे पूछताछ के लिए पुलिस उत्तर प्रदेश पहुंची है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि बुधवार रात 10:30 बजे मध्यमग्राम के दोहारिया में दो बाइक व कार से आए बदमाशों ने प्वाइंट ब्लैैंक रेंज से चंद्रनाथ को कार में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में चालक को भी गोली लगी थी। घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया है।
घटना की सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि अपराधियों को इस घटना को अंजाम देने में महज 50 सेकंड लगा था। चंद्रनाथ की कार के आसपास 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। गोलीबारी अत्याधुनिक स्वचालित हथियार से की गई थी। पुलिस का अनुमान है कि चंद्रनाथ की कार को रोकने वाली कार में शार्प शूटर सवार थे। दो बाइक सवार पीछे से पीछा कर रहे थे।
