विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: 'बाबर के नाम पर नहीं बनने देंगे मस्जिद', बेलडांगा प्रोजेक्ट पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की दो टूक

Published: Thu, 05 Nov 2026 10:08 PM (IST)

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद के निर्माण पर रोक लगाने की बात कही है, जब तक 'बाबर' शब्द नहीं हटाया जाता।

बाबर के नाम पर नहीं होने देंगे मस्जिद का निर्माण :शुभेंदु

बाबर के नाम पर नहीं होने देंगे मस्जिद का निर्माण :शुभेंदु

HighLights

  1. शुभेंदु अधिकारी ने बाबर नाम से मस्जिद निर्माण पर आपत्ति जताई।

  2. विदेशी आक्रमणकारी के नाम पर धार्मिक स्थल अस्वीकार्य, बोले मुख्यमंत्री।

  3. राजमार्ग जाम करने पर हुमायूं कबीर को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मस्जिद के नाम से बाबर शब्द हटाए बिना निर्माण के नक्शे को मंजूरी नहीं दी जाएगी।

कहा कि सरकार किसी को अपनी जमीन पर धार्मिक स्थल बनाने से नहीं रोक रही, लेकिन विदेशी आक्रमणकारी बाबर के नाम पर मस्जिद निर्माण की अनुमति नहीं देगी।

मुख्यमंत्री ने छह दिसंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की धमकी देने वाले आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख व विधायक हुमायूं कबीर को भी चेतावनी दी। कहा कि आम लोगों का आवागमन बाधित करने पर कानून के तहत कार्रवाई होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।

कहा कि बाबर के बजाय मस्जिद का नाम मुर्शिदाबाद या बंगाल की किसी प्रतिष्ठित हस्ती के नाम पर रखा जा सकता है। उन्होंने पूर्व मंत्री अब्दुस सत्तार, नुरुल इस्लाम चौधरी और हबीबुर रहमान के नाम सुझाए। दावा किया कि बाबर नाम हटाने और जमीन के रिकार्ड सही होने पर म्यूटेशन, भूमि रूपांतरण व नक्शे की मंजूरी की प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है।

मालूम हो कि हुमायूं ने छह दिसंबर को रेजीनगर में मस्जिद निर्माण शुरू करने और रेजीनगर से बहरमपुर तक करीब 30 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग समर्थकों के नियंत्रण में रखने की घोषणा की है।

उन्होंने छह दिसंबर 2028 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी कोशिश से सख्ती से निपटेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।