विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ममता के पैर में नहीं हुआ था फ्रैक्चर', सीएम शुभेंदु का बड़ा खुलासा; बोले- डॉक्टरों की रिपोर्ट मेरे पास

Published: Fri, 02 Oct 2026 11:32 PM (IST)

शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में 2021 की घटना पर ममता बनर्जी के पैर में फ्रैक्चर न होने का दावा किया ...और पढ़ें

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के 2021 के पैर की चोट पर दावा किया।

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के 2021 के पैर की चोट पर दावा किया।

HighLights

  1. शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के 2021 के पैर की चोट पर दावा किया।

  2. उन्होंने कहा कि ममता के पैर में फ्रैक्चर नहीं हुआ था, केवल चोट लगी थी।

  3. शुभेंदु के पास एसएसकेएम अस्पताल की डॉक्टरों की रिपोर्ट मौजूद है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नंदीग्राम के विरुलिया में चुनावी जनसभा में 2021 की उस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा, जिसमें चुनाव प्रचार के दौरान उनके पैर में चोट लगी थी। शुभेंदु ने दावा किया कि उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर में चोट जरूर लगी थी, लेकिन फ्रैक्चर नहीं हुआ था।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके पास दस्तावेज (राज्य के सबसे बड़े सरकारी एसएसकेएम अस्पताल यानी पीजी के डाक्टरों की रिपोर्ट) मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर वह इसे सार्वजनिक करने को तैयार हैं।

शुभेंदु के अनुसार, तत्कालीन मुख्यमंत्री के चिकित्सकों ने जो रिपोर्ट तैयार की थी, उसमें फ्रैक्चर नहीं होने की बात दर्ज है। उन्होंने कहा कि जब भी उनसे प्रमाण मांगा जाएगा, वह संबंधित दस्तावेज दिखा सकते हैं।

बताते चलें कि 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता ने तृणमूल छोड़कर भाजपा में गए अपने पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ा था। नंदीग्राम में प्रचार के समय ममता बनर्जी को पैर में चोट लगी थी।

इसके बाद प्लास्टर लगे पैर के साथ उन्होंने व्हीलचेयर से पूरे राज्यभर में चुनाव प्रचार किया था। उस समय उन्होंने 'खेला होबे' का नारा भी दिया था। पांच वर्ष बाद उसी विरुलिया में आयोजित कार्यक्रम से शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना का उल्लेख करते हुए नया दावा किया है।

शुभेंदु का यह बयान ऐसे समय आया है जब नंदीग्राम में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। नंदीग्राम उपचुनाव के लिए छह अक्टूबर को मतदान होना है।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: आंगनवाड़ी केंद्रों को मुफ्त बिजली का तोहफा, 19 हजार किराए के केंद्रों के लिए बनेंगे स्थायी भवन