विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुवेंदु अधिकारी ने केंद्र से बंगाल में विशेष जनगणना कराने की मांग की

By Priti JhaEdited By:
Published: Thu, 18 Nov 2021 04:24 PM (IST)

सुवेंदु अधिकारी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी बंगाल में एक साल में 26 लाख बढ़ी मुस्लिमों की आबादी 2011 की ...और पढ़ें

बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी
बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने केंद्र से राज्य में जन्म नियंत्रण के लिए विशेष जनगणना कराने की मांग की है। सुवेंदु अधिकारी का दावा है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत है। इसके लिए हमें पश्चिम बंगाल में विशेष जनगणना की जरूरत है। सुवेंदु ने कहा कि जिस तरह खड़दह उपचुनाव चुनाव में बांग्लादेशियों को पकड़ा गया था, उसी तरह जेएमबी के उग्रवादियों को एनआइए ने मध्यमग्राम में पकड़ा था। अगर इस बंगाल को बचाना है, बांग्लादेश के घुसपैठियों, रोहिंग्याओं को भगाना होगा। और कड़े कदम उठाने होंगे। मुझे उम्मीद है कि केंद्र सरकार वह व्यवस्था करेगी हमने कश्मीर को सीधा किया, हम बंगाल को सीधा करेंगे।

मुस्लिम तष्टीकरण के लिए अमूमन आलोचनाओं में घिरी रहने वाली बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के राज में विगत एक साल में मुस्लिम जनसंख्या में 26 लाख की बढ़ोतरी का दावा किया जा रहा है। ऐसी जानकारी जनगणना कार्यालय द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में सामने आई है। बता दें कि भारत में हर 10 साल में जनगणना होती है। इस प्रक्रिया में कम से कम पांच साल लगते हैं। यह सर्वेक्षण विभिन्न आर्थिक और सामाजिक आधार पर होता है। जनगणना कार्यालय के अनुसार 2020 में बंगाल में मुस्लिम आबादी दो करोड़ 48 लाख 54 हजार 625 थी।

साल 2021 में यह बढक़र दो करोड़ 82 लाख 53 हजार 444 होने की उम्मीद है। दूसरे शब्दों में कहें तो एक साल में यह अंतर 25 लाख 96 हजार 719 है। बंगाल की कुल जनसंख्या नौ करोड़ 12 लाख है। धर्म के आधार पर छह करोड़ चार लाख हिंदू हैं। हिंदू कुल आबादी का 60.53 प्रतिशत है। मुस्लिम आबादी 2.4 करोड़ थी जो कुल आबादी का 26.01 प्रतिशत है।

बंगाल में तेजी से बढ़ रही है मुस्लिम आबादी

2011 की जनगणना के अनुसार, पिछले दस वर्षों में पश्चिम बंगाल की मुस्लिम आबादी में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जनसंख्या के मामले में मुस्लिम समुदाय पश्चिम बंगाल के तीन जिलों में आगे है। मुर्शिदाबाद की मुस्लिम आबादी 47 लाख और हिंदुओं की 23 लाख है। मालदा में 20 लाख मुसलमान और 19 लाख हिंदू, उत्तर दिनाजपुर में 15 लाख मुसलमान, 14 लाख हिंदू हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।