विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'लौह पुरुष का योगदान देश के लिए अतुलनीय', सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर बोले शुभेंदु अधिकारी

Published: Sat, 31 Oct 2026 05:18 PM (IST)

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्हें देशभक्ति, एकता और कुशल नेतृत्व का प्रतीक बताया।

शुभेंदु अधिकारी ने सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

शुभेंदु अधिकारी ने सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को देश के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें देशभक्ति, एकता, दूरदर्शी राजनेता व कुशल नेतृत्व का प्रतीक बताया।

शुभेंदु ने एक्स पर अपने संदेश में कहा, मैं भारत के लौह पुरुष को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वे देशभक्ति, एकता और कुशल राजनयिक नेतृत्व के प्रतीक हैं।

उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री थे। देश की आजादी के बाद उन्होंने 560 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी योगदान के कारण उन्हें भारत के लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है।

सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात में हुआ था। उनका निधन 15 दिसंबर, 1950 को हुआ था।

केंद्र सरकार वर्ष 2014 से हर साल 31 अक्टूबर को उनकी जयंती के अवसर पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाती है। इसका उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा उसे मजबूत करने के प्रति लोगों में समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।