'उपचुनावों में जीत जनता के भाजपा पर भरोसे का प्रमाण, निकाय चुनावों में भी लहराएगा भगवा', शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रेजीनगर और नंदीग्राम उपचुनाव में भाजपा की जीत को जनता का सरकार पर भरोसा बताया है।

शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हाल में बंगाल की दो विधानसभा सीटों रेजीनगर और नंदीग्राम में हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली बंपर जीत को राज्य सरकार के कामकाज पर जनता के भरोसे का प्रमाण बताया है।
उन्होंने दावा किया कि यही रुझान आगामी नगर निकाय चुनावों में भी देखने को मिलेगा और भाजपा कोलकाता व हावड़ा नगर निगम समेत सभी नगर निकायों में बड़ी जीत दर्ज करेगी।
शुक्रवार को कोलकाता के साल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जिस तरह लोगों के लिए काम कर रही है, उसका असर आगामी निकाय चुनावों के परिणामों में दिखाई देगा।
मुख्यमंत्री ने रेजीनगर और नंदीग्राम उपचुनाव में भाजपा की जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भी बंगाल की जनता ने भाजपा को समर्थन दिया था। उन्होंने दावा किया कि लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को नकार दिया है। शुभेंदु ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी अब राज्य में कोई चुनाव नहीं जीत पाएंगी।