सुंदरवन में केकड़ा पकड़ रहे मछुआरे को जंगल में खींच ले गया बाघ
जागरण संवाददाता कोलकाता दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरवन अंतर्गत गोसाबा में एक बार फिर केक
जागरण संवाददाता, कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरवन अंतर्गत गोसाबा में एक बार फिर केकड़ा पकड़ पहुंचे एक मछुआरे को रॉयल बंगाल टाइगर जबड़े में दबोच कर जंगल में खींच ले गया। घटना सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर हुआ। मछुआरे की पहचान अर्जुन मंडल के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक 48 वर्षीय अर्जुन अपने साथियों के साथ सोमवार को संदेशखाली जंगल में केकड़ा पकड़ने पहुंचा था। तभी झाड़ियों से निकले बाघ से अर्जुन पर हमला कर दिया। उसे अपने जबड़े में दबोच कर घने जंगल की ओर खींच ले गया। अर्जुन के दोस्त धुर्वा मंडल और परितोष मृदा बाघ के पीछे-पीछे जंगल में कुछ दूर तक गये, लेकिन अर्जुन को बचा नहीं सके। दोस्तों ने ही अर्जुन मंडल के परिवार और सजनखली रेंज कार्यालय को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों की मानें तो सुंदरवन में बाघ द्वारा जुलाई में ही मानव पर किया गया यह तीसरा हमला है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप