हेल्पलाइन नंबर 1800-333-2026, सुंदरबन के लोगों के लिए विकास विभाग ने जारी किया Helpline Number
सुंदरबन विकास विभाग निवासियों की समस्याओं और शिकायतों को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने के लिए एक हेल्पलाइन शुरू कर रहा है।

सुंदरबन के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
सुंदरबन विकास विभाग ने नई हेल्पलाइन सेवा शुरू की।
निवासी अपनी शिकायतें सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे।
दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। सुंदरबन के निवासियों की समस्याओं और शिकायतों को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने के लिए सुंदरबन विकास विभाग हेल्पलाइन शुरू करने जा रहा है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, हेल्पलाइन नंबर 1800-333-2026 होगा। सुंदरबन के 19 ब्लॉकों के निवासी विभिन्न समस्याओं को लेकर इस नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम
हेल्पलाइन के संचालन के लिए सुंदरबन विकास विभाग के राज्य मंत्री दीपांकर जाना के विधानसभा क्षेत्र काकद्वीप में कंट्रोल रूम की तर्ज पर बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है। इसके साथ ही वहां विभाग का कैंप कार्यालय भी शुरू किया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, फोन पर शिकायत मिलने के बाद शिकायतकर्ता की पहचान, उसके स्थान और समस्या से जुड़ी जानकारी दर्ज की जाएगी। यदि शिकायत सुंदरबन विकास विभाग के अधिकार क्षेत्र से बाहर की होगी, तो उसे संबंधित विभाग के पास भेजा जाएगा, ताकि समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
सुंदरबन के कई इलाकों में भौगोलिक परिस्थितियों और परिवहन संबंधी कठिनाइयों के कारण सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना आसान नहीं है। ऐसे में हेल्पलाइन के जरिए लोग घर बैठे अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे।
अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से उन लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी, जिन्हें शिकायत दर्ज कराने के लिए दूर स्थित सरकारी कार्यालयों में जाना पड़ता है।
शुरुआती योजना के अनुसार, हेल्पलाइन को दुर्गापूजा से पहले शुरू किया जाना था, लेकिन विभिन्न कारणों से ऐसा नहीं हो सका। अब प्रशासन इसे चालू करने की दिशा में पहल कर रहा है।
यह भी पढ़ें- कोलकाता मेडिकल कॉलेज में बच्चे की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
