सुंदरवन में नदी से पकड़ी गई 73 किलो वजनी मछली
दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरवन इलाके में हेमनगर नदी से एक मछुआरे ने 73 किलोग्राम वजनी मछली पकड़ी है।
जागरण संवाददाता, कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरवन इलाके में हेमनगर नदी से एक मछुआरे ने 73 किलोग्राम वजनी मछली पकड़ी है। इस मछली को स्थानीय भाषा में 'कोई भोला' कहा जाता है, हालांकि कुछ लोग इसे 'जंगली मछली' भी कहते हैं। इस दुर्लभ मछली की कैनिंग थोक बाजार में 50 हजार रुपये तक की बोली लगी है। शंकर मंडल नामक मछुआरे के जाल में यह मछली फंसी। शंकर गत शुक्रवार को मछलियां पकड़ने सुंदरवन गया था। हेमनगर नदी में उसकी जाल में यह मछली फंसी। पहले उसे आभास नहीं हुआ कि जाल में इतनी बड़ी मछली फंसी है। जैसे-जैसे जाल पानी से बाहर आता गया तो उसे अंदाजा हुआ कि कोई बड़ी मछली फंसी है। मछली का वजन काफी ज्यादा होने के कारण उसने साथियों की मदद से उसे बाहर निकाला और बेचने के लिए कैनिंग बाजार लाया। विशाल मछली के बाजार में पहुंचने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग उसे देखने पहुंच गए। मछली के लिए 50 हजार रुपये तक की ऊंची बोली लगी।