विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SRFTI में सुबह 6 बजे पुलिस का एक्शन: 300 जवानों ने ढहाया धरना मंच, छात्र संघ अध्यक्ष समेत 26 छात्रों का प्रवेश प्रतिबंधित

Published: Sat, 28 Nov 2026 10:46 PM (IST)

एसआरएफटीआइ में दो माह से जारी गतिरोध के बाद अदालत ने छात्र संघ अध्यक्ष समेत 26 छात्रों के परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने शनिवार सुबह धरना मंच तोड़ दिया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. एसआरएफटीआइ परिसर में 26 छात्रों के प्रवेश पर रोक।

  2. 300 पुलिसकर्मियों ने सुबह धरना मंच को ढहाया।

  3. दो माह से जारी छात्र आंदोलन पर अदालत का सख्त रुख।

जासं, कोलकाता। सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एसआरएफटीआइ) में दो माह से जारी गतिरोध के बीच अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए छात्र संघ अध्यक्ष ब्लासम हजारिका समेत 26 छात्रों के परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। अलीपुर के द्वितीय कार्यकारी मजिस्ट्रेट न्यायालय ने बीएनएसएस की धारा 163(2) के तहत यह निषेधाज्ञा जारी की है। कोर्ट ने चेताया कि सरकारी कामकाज में बाधा डालने या आदेश उल्लंघन पर बीएनएस की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई होगी।

अदालत के आदेश के बाद शनिवार सुबह करीब छह बजे 300 पुलिसकर्मियों ने परिसर में कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक भवन के सामने बना अस्थायी धरना मंच तोड़ दिया। रजिस्ट्रार दीपक कुमार ने तीन नोटिसों की अनदेखी, सुरक्षा अधिकारी पर हमले और अवैध बिजली कनेक्शन से आग लगने के खतरे का हवाला देकर अदालत का रुख किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।