विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: जिस मां ने जन्म दिया, कलयुगी संतान ने उसी का गला घोंटकर की हत्या

Published: Fri, 02 Oct 2026 01:32 PM (IST)

सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा में एक बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कथित तौर पर अपनी मां का गला घोंटकर ...और पढ़ें

बंगाल में कलयुगी संतान ने उसी का गला घोंटकर की हत्या

बंगाल में कलयुगी संतान ने उसी का गला घोंटकर की हत्या

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली सनसनीखेज घटना माटीगाड़ा ब्लॉक के पत्थरघाटा अंचल स्थित फाउरी बस्ती से सामने आई है। आरोप है कि नशे में धुत युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी।

इतना ही नहीं, हत्या के बाद वह मां के शव के बगल में ही सो गया। इस दौरान आरोपित ने अपने छोटे भाई को रस्सी से बांध दिया था। किसी तरह बंधन से मुक्त होकर छोटे बेटे ने अपनी जान बचाई। शुक्रवार तड़के आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।

son killed mother

मृतका की पहचान सीता भुइयां (45) के रूप में हुई है। घटना में पुलिस ने उसके बड़े बेटे करण भुइयां को गिरफ्तार किया है। वहीं, उसके दोस्त राहुल की तलाश शुरू कर दी गई है।

स्थानीय सूत्रों की माने तो सीता श्रमिक थीं। उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा करीब 6 वर्ष का बताया जा रहा है। करण बड़ा बेटा था और उसे नशे की बुरी लत थी। बताया गया कि गुरुवार देर रात करण अपने दोस्त राहुल के साथ घर पहुंचा था। उस समय भी वह नशे में था। घर में उसकी मां और छोटा भाई मौजूद थे।

आरोप है कि किसी बात को लेकर करण का मां से विवाद हो गया। इसके बाद उसने अपने छोटे भाई को रस्सी से बांध दिया। इसी दौरान उसने कथित रूप से गला दबाकर मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद भी वह घर से नहीं भागा और मां के शव के पास ही सो गया।

son killed mother in bengal

किसी तरह छोटा बेटा बंधन से मुक्त होकर घर से बाहर निकला और तड़के आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोग घर पहुंचे। महिला का शव जमीन पर पड़ा था। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। लोगों ने करण को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

माटीगाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कालेज एवं अस्पताल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच के साथ उसके दोस्त राहुल की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- बंगाल: नवजात की हत्या के आरोप में साढ़े 6 साल जेल काटने वाली महिला बरी, मिली थी उम्रकैद