सोमनाथ चटर्जी की हालत बिगड़ी
एक निजी अस्पताल में भर्ती पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत बिगड़ गई है। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है।
By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 10:38 AM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 10:38 AM (IST)
कोलकाता, जागरण संवाददाता। उम्रजनित बीमारियों को लेकर महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत बिगड़ गई है। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक गुरुवार रात से सोमनाथ चटर्जी की हालत में अवनति हुई है।
गौरतलब है कि गत 28 जून को मस्तिष्क रक्स्राव के बाद चटर्जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है, जो उनकी हालत पर कड़ी निगरानी रख रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें