विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: नदी में नहाने के दौरान डूबे दसवीं के छात्र, दोनों के शव बरामद

Published: Tue, 15 Sep 2026 10:51 AM (IST)

सिलीगुड़ी में महानंदा नदी में नहाने गए दो लापता दसवीं के छात्रों के शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिए गए।

मृतकों में एक बांग्लादेश दूसरा मालदा का निवासी(फाइल फोटो)

मृतकों में एक बांग्लादेश दूसरा मालदा का निवासी(फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। महानंदा नदी में दो दिनों से लापता कक्षा दसवीं के दोनों छात्रों के शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिए गए। घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों छात्रों के शव बरामद किया। शव फूलकर पानी के ऊपर तैर रहे थे।

बताया गया कि दोनों छात्रों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा था। यह दृश्य देखकर बचाव दल के सदस्यों की आंखें भी नम हो गईं। फांसीदेवा थाना पुलिस ने बांग्लादेश निवासी मोहम्मद सफायेल हुसैन नवशाद और मालदा निवासी प्रगज्योति दास के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है।

दार्जिलिंग जिला पुलिस के सीडीपीओ सौम्यजीत राय ने बताया कि दोनों छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनके स्वजन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

जानकारी मिली है कि फूलबाड़ी स्थित एक निजी स्कूल के छात्रावास में रहने वाले तीन छात्र रविवार दोपहर को फूलबाड़ी बैराज से सटे महानंदा नदी में नहाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाने के बाद नदी से बाहर निकलने के दौरान अचानक तेज बहाव आ गया, जिसकी चपेट में आकर तीनों छात्र बहने लगे।

नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने दिव्यांश साहा को बचा लिया, जबकि मोहम्मद सफायेल हुसैन नवशाद और प्रगज्योति दास पानी में बह गए थे। तब से ही उनकी तलाश की जा रही थी।

यह भी पढ़ें- बंगाल में डेंगू का कहर: 5 हजार के पार पहुंचे मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

यह भी पढ़ें- बंगाल से बंगाल का सफर होगा आसान, किशनगंज बाईपास को मिली मंजूरी; बिहार से गुजरने की मजबूरी खत्म