विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिलीगुड़ी में छात्रों को स्कूल ले जा रही गाड़ी को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 9 बच्चे थे सवार

Published: Fri, 30 Oct 2026 02:05 PM (IST)

बागडोगरा के पानीघाटा मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बच्चों को स्कूल ले जा रही कार को पिकअप वैन ने टक्कर मार दी।

पुल कार की पिकअप वैन से भिड़ंत (AI जेनरेटेड फोटो)

पुल कार की पिकअप वैन से भिड़ंत (AI जेनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. बागडोगरा में स्कूल पुल कार और पिकअप वैन की टक्कर।

  2. हादसे में नौ विद्यार्थी घायल, एक को हल्की चोट आई।

  3. सभी विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सौंपा गया।

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। शुक्रवार सुबह बागडोगरा के पानीघाटा मोड़ के पास सड़क हादसा हो गया। बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एक पुल कार की पिकअप वैन से भिड़ंत हो गई।

हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त पुल कार में नौ विद्यार्थी सवार थे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायल विद्यार्थी व गाड़ी चालक को बागडोगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

पिकअप वैन ने स्कूल बस को मारी टक्कर

जानकारी मिली है कि पुल कार में सवार सभी विद्यार्थी बेंगडुबी केंद्रीय विद्यालय के थे। सुबह पुल कार माटीगाड़ा से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।

पानीघाटा मोड़ से बेंगडुबी की तरफ मुड़ने के दौरान नक्सलबाड़ी की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुल कार कई मीटर दूर तक घिसटती गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही बागडोगरा ट्रैफिक गार्ड और बागडोगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार नौ विद्यार्थियों में से आठ पूरी तरह स्वस्थ हैं, जबकि एक को हल्की चोट आई है।

सभी विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। हादसे में शामिल पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है। वहीं, चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश रच रहे अभिषेक बनर्जी', बंगाल के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह का दावा