विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश रच रहे अभिषेक बनर्जी', बंगाल के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह का दावा

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:20 AM (IST)

बंगाल के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।

अभिषेक बनर्जी पर अर्जुन सिंह ने लगाए गंभीर आरोप (फाइल फोटो)

अभिषेक बनर्जी पर अर्जुन सिंह ने लगाए गंभीर आरोप (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अर्जुन सिंह ने अभिषेक बनर्जी पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया।

  2. सीएम की निगरानी के लिए 180 लोगों का व्हाट्सएप ग्रुप बना।

  3. तृणमूल कांग्रेस ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया।

जागरण संवाददाता,बैरकपुर। बंगाल के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी पर एक बेहद गंभीर और विस्फोटक आरोप लगाया है।

अर्जुन सिंह का दावा है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने सीधे तौर पर अभिषेक बनर्जी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि उन्हें जल्द से जल्द जेल में डाल दिया जाना चाहिए क्योंकि उनके बाहर रहने से मुख्यमंत्री की जान को खतरा है।

अभिषेक बनर्जी पर गंभीर आरोप

परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा में सेंध लगाने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अभिषेक बनर्जी के इशारे पर 180 लोगों का एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप के जरिए मुख्यमंत्री के हर मूवमेंट, जैसे वे कहां जा रहे हैं और कब निकल रहे हैं, की निगरानी की जा रही है।

अर्जुन सिंह ने अभिषेक बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार डबल इंजन की सरकार है। मुझे नहीं लगता कि अभिषेक बनर्जी ज्यादा दिनों तक बाहर घूम पाएंगे, उन्हें बहुत जल्द जेल में बंद किया जाएगा।

TMC ने खारिज किए सभी आरोप

इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए तृणमूल नेता वैश्वानर चटर्जी ने अर्जुन सिंह की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह बार-बार दल बदलते रहते हैं। कभी टीएमसी तो कभी भाजपा। इसलिए उनकी बातों का कोई आधार नहीं है।

चटर्जी ने कहा कि अभिषेक बनर्जी के पास ऐसा कोई फालतू काम नहीं है कि वे व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर किसी की जान लेने की कोशिश करेंगे। यह केवल तृणमूल को बदनाम करने की एक झूठी साजिश है।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 'कोहीनूर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज' के चार ठिकानों पर छापामारी