विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 'कोहीनूर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज' के चार ठिकानों पर छापामारी

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:03 AM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल में 'कोहीनूर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज' के चार्टर्ड अकाउंटेंट और सहयोगियों के चार ठिकानों पर छापामारी की।

ED की कोहीनूर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चार ठिकानों पर छापामारी (प्रतीकात्मक फोटो)

ED की कोहीनूर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चार ठिकानों पर छापामारी (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. ईडी ने कोहीनूर ग्रुप के चार ठिकानों पर छापा मारा।

  2. पावर प्लांट लोन धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई जारी है।

  3. वित्तीय रिकॉर्ड, डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। शुक्रवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक साथ चार प्रमुख इलाकों, हावड़ा, उत्तरपाड़ा, लेक टाउन और आसनसोल में तलाशी अभियान चला रही है।

केंद्रीय जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें एक साथ इन चारों जगहों पर पहुंचीं और संबंधित परिसरों को सुरक्षा बलों के घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ED ने जब्त किए डिजिटल उपकरण

सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई 'कोहीनूर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज' के चार्टर्ड अकाउंटेंट और उनके करीबी सहयोगियों के आवासों पर की जा रही है। चारों ठिकानों पर सुबह-सुबह पहुंचे अधिकारियों ने वित्तीय रिकॉर्ड, हार्ड डिस्क और डिजिटल उपकरणों को अपने कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, कंपनी पर पावर प्लांट लगाने के नाम पर बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन लेने का आरोप है। आरोप है कि प्लांट स्थापित करने के बजाय इस फंड को सुनियोजित तरीके से कई शेल कंपनियों के खातों में डायवर्ट किया गया था। फिलहाल चारों स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें- 'बंगाल में सभी को भयमुक्त और सुरक्षित माहौल देना प्राथमिकता', भवानीपुर में विजया सम्मेलन में बोले सीएम शुभेंदु अधिकारी