विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बंगाल में सभी को भयमुक्त और सुरक्षित माहौल देना प्राथमिकता', भवानीपुर में विजया सम्मेलन में बोले सीएम शुभेंदु अधिकारी

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:42 PM (IST)

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में विजया सम्मेलन में कहा कि सरकार का लक्ष्य बंगाल की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक ...और पढ़ें

बंगाल की सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक सौहार्द बनाए रखना लक्ष्य।

बंगाल की सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक सौहार्द बनाए रखना लक्ष्य।

HighLights

  1. बंगाल की सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक सौहार्द बनाए रखना लक्ष्य।

  2. भवानीपुर को 'मिनी इंडिया' बताया, सुरक्षा पर जोर।

  3. जनप्रतिनिधि जनता का सेवक, भयमुक्त वातावरण प्राथमिकता।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक सौहार्द को बरकरार रखते हुए राज्य को विकास के रास्ते पर आगे ले जाना सरकार का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री एवं भवानीपुर के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार शाम भवानीपुर थाने की ओर से दुर्गा पूजा के बाद आयोजित विजया सम्मेलन में यह बात कही।

WhatsApp Image 2026-10-29 at 10.34.34 PM

उन्होंने भवानीपुर को ‘मिनी इंडिया’ बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र में विभिन्न भाषाओं और धर्मों को मानने वाले लोगों का साथ रहना लंबे समय से यहां की पहचान रही है। उन्होंने पुलिस-जनता के बीच बेहतर संबंधों, नागरिकों की सुरक्षा और क्षेत्र के विकास पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गापूजा और विजयादशमी केवल शुभकामनाओं के आदान-प्रदान या मेल-मिलाप तक सीमित नहीं हैं। इनके पीछे बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सद्भाव की परंपरा है।

इसे कायम रखते हुए राज्य को आगे बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भवानीपुर की धरती का संबंध सुभाष चंद्र बोस और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी विभूतियों से रहा है।

WhatsApp Image 2026-10-29 at 10.35.46 PM

जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता की सेवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि कोई शासक या राजा नहीं, बल्कि जनता का सेवक होता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना तथा दलगत मतभेदों से ऊपर उठकर उनकी सेवा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

WhatsApp Image 2026-10-29 at 10.35.47 PM (1)

कार्यक्रम में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियंत्रित करने तक सीमित नहीं है। सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है।

बुजुर्गों की मदद में ‘प्रणाम’ योजना का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उन बुजुर्गों की सहायता में कोलकाता पुलिस की ‘प्रणाम’ योजना का भी उल्लेख किया, जो अपने परिवार से दूर रहते हैं।

WhatsApp Image 2026-10-29 at 10.35.47 PM

उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न थानों की ओर से विजया सम्मेलन आयोजित कर पुलिस और आम लोगों के बीच संबंध मजबूत करने की पहल सराहनीय है। इस दौरान उन्होंने कोलकाता पुलिस की प्रशासनिक विशिष्टता और उसकी ऐतिहासिक परंपरा का भी उल्लेख किया।

चोरबागान हादसे पर जताया दुख

राज्य की स्थिति पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गापूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, लेकिन कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ की अप्रिय घटना ने सभी को दुखी किया।

उन्होंने राज्य को उद्योग, अर्थव्यवस्था और शिक्षा के क्षेत्र में फिर से प्रतिष्ठा दिलाने का संकल्प दोहराया। इसके लिए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री विधान चंद्र राय के विकास संबंधी दृष्टिकोण और बंगाल के गौरवशाली अतीत का उल्लेख किया।

WhatsApp Image 2026-10-29 at 10.35.48 PM

कार्यक्रम में कोलकाता पुलिस के आयुक्त अजय कुमार नंद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा पूर्व न्यायाधीश पिनाकी रंजन घोष, बांग्ला अभिनेता गौरव चटर्जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने दीपावली और कालीपूजा की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

यह भी पढ़ें- कोलकाता: जमीन के सौदे ने बदली कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज की किस्मत, घाटे से निकलकर कमाया ₹215 करोड़ का मुनाफा