विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, नौकरी का झांसा देकर नेपाल में तस्करी की कोशिश; दो गिरफ्तार

Published: Mon, 12 Oct 2026 03:27 PM (IST)

सिलीगुड़ी में नौकरी और बेहतर जीवनशैली का झांसा देकर नाबालिग लड़कियों को नेपाल ले जाने की कोशिश का खुलासा हुआ ...और पढ़ें

नौकरी का झांसा देकर नाबालिगों को फंसाया गया।

नौकरी का झांसा देकर नाबालिगों को फंसाया गया।

HighLights

  1. नौकरी का झांसा देकर नाबालिगों को फंसाया गया।

  2. नेपाल ले जाने की साजिश का हुआ खुलासा।

  3. दो आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग सुरक्षित।

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। नौकरी और बेहतर जीवनशैली का प्रलोभन देकर ना। बालिग लड़कियों को नेपाल ले जाने की कथित साजिश का खुलासा हुआ है। खोड़ीबाड़ी थाना पुलिस ने नाबालिगों की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों की पहचान गुजरात निवासी महेश भुरालाल तन्ना और बिहार निवासी नवीन कुमार के रूप में हुई है। दोनों के चंगुल से मिजोरम निवासी दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 140(3), 143 और 144 समेत पाक्सो अधिनियम की विभिन्न गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सोमवार को दोनों आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर 10 दिनों के पुलिस रिमांड का आवेदन किया गया है।

पुलिस सूत्रों की माने तो सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग लड़कियों को कथित तौर पर अपने जाल में फंसाया गया था। उन्हें नेपाल में नौकरी दिलाने और बेहतर जीवनशैली का सपना दिखाकर सिलीगुड़ी बुलाया गया। इसके बाद उन्हें नेपाल ले जाने की योजना बनाई गई थी।

रविवार रात एक नाबालिग को कार में बैठाकर पानीटंकी सीमा के रास्ते नेपाल ले जाने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान एसएसबी की सतर्कता व एक एनजीओ की मदद से कार को रोक लिया गया। संदेह होने पर उसमें सवार लोगों से पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों को पता चला कि एक अन्य नाबालिग को भक्ति नगर थाना क्षेत्र में रखा गया है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे भी बरामद कर लिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद खोड़ीबाड़ी थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- RBI ने 13 एनबीएफसी के पंजीकरण रद्द किए, पश्चिम बंगाल की 11 कंपनियां शामिल