Move to Jagran APP

दीदी ने बाहर से उधार में लिया रणनीतिकार : चौहान

-दीदी के बोलो अभियान पर किया कटाक्ष -कहा जनता की बात नहीं सुनतीं दीदी जागरण स

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Jul 2019 07:20 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 06:43 AM (IST)
दीदी ने बाहर से उधार में लिया रणनीतिकार : चौहान
दीदी ने बाहर से उधार में लिया रणनीतिकार : चौहान

-'दीदी के बोलो' अभियान पर किया कटाक्ष

loksabha election banner

-कहा, जनता की बात नहीं सुनतीं दीदी

जागरण संवाददाता, कोलकाता : प्रशात किशोर तृणमूल कांग्रेस की 2021 की जीत को सुनिश्चित नहीं कर सकते। तृणमूल द्वारा उन्हें चुनाव सलाहकार नियुक्त करने से कुछ नहीं होने वाला है। क्योंकि जनता ने तय कर लिया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को लाना है। यहां की जनता तृणमूल की सरकार से मुक्ति चाहती है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये बातें कहीं। उन्होंने बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया। चौहान ने कहा कि जिस बंगाल के पीछे पूरा देश चलता था आज उस राज्य की मुख्यमंत्री ने चुनावी रणनीति तय करने के लिए अन्य राज्य से सलाहकार उधार लिया है। चौहान ने सवाल किया, कि क्या दीदी को राज्य में कोई सलाह देने वाला नहीं मिला। क्या इस राज्य में प्रतिभाओं की कमी है। उन्होंने 'दीदी के बोलो' अभियान पर भी कटाक्ष किया है। उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव से पहले यह अभियान शुरू किया है जिसके तहत वह लोगों की समस्याएं सुनेंगी। माना जा रहा है कि यह अभियान प्रशांत किशोर के दिमाग की उपज है। इस पर चौहान ने प्रहार करते हुए कहा कि दीदी तो जनता की सुनती नहीं है। इसलिए उनके अभियान पर जनता बोल रही है कि, दीदी को छोड़ो मोदी को बोलो। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि पीके की सलाह से दीदी भाजपा की विस्तारक योजनाओं इत्यादि की नकल कर रही हैं, लेकिन इससे कुछ हासिल होने वाला नहीं है। बेहतर होता कि वह पहले से राज्य एवं जनता के कल्याण के लिए काम करती।

.........................

--ममता ने स्वीकार किया कट मनी घोटाला चौहान ने कट मनी के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि ममता ने स्वीकार कर लिया है कि कट मनी घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। पहले कांग्रेस ने बंगाल को लूटा फिर माकपा ने राज्य को तबाह किया और अब तृणमूल ने तबाही की सभी सीमाओं को पार कर लिया है। राज्य में भाजपा तेजी से बढ़ रही है जिसके कारण दीदी घबराई हुई हैं। इसलिए राज्य में हिंसा फैलाई जा रही हैं। इसमें अब तक भाजपा के 74 कार्यकर्ता मारे गए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि विदेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाएगा।

...................

--तत्काल तीन तलाक की कुप्रथा हुई समाप्त

तत्काल तीन तलाक पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक राज्यसभा में पारित होने जाने पर शिवराज सिंह चौहान ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में भी इस विधेयक को मंजूरी मिल जाने के साथ ही अब यह कुप्रथा समाप्त हो गई। अब मुस्लिम बहनों को ऐसी कुप्रथा का अत्याचार नहीं सहना पड़ेगा। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस द्वारा इस विधेयक का विरोध किए जाने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि ममता के एक महिला मुख्यमंत्री होने के बाद भी उनकी पार्टी ने इस विधेयक का विरोध किया है।

....................

-शिवराज ने की सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा

- भाजपा के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख शिवराज सिंह चौहान बुधवार को हावड़ा जिला भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल हुए। इसके अलावा वे प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने हावड़ा के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक कर सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मध्य हावड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। विभिन्न संभागों के नेताओं से सदस्यता अभियान की प्रगति पर बैठक की। इसके अलावा राज्य के सियासी हालात का भी मंथन किया। चौहान अपने दौरे के दौरान खासतौर से राज्य में भाजपा की तरफ से चल रहे सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की और निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय कि है। 11 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में प्रदेश भाजपा लक्ष्य को पूरा करने के लिए जी जान से जुटी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.