विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दोबारा SIR होने पर और कटेंगे 30 लाख नाम', शमिक ने ममता पर कसा तंज

Published: Tue, 03 Nov 2026 04:35 AM (IST)

बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिए बयान का समर्थन करते हुए उनपर तंज कसा है।

बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य। (फाइल फोटो।)

बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. शमिक ने ममता के मतदाता सूची पुनरीक्षण बयान का समर्थन किया।

  2. कहा, बंगाल में एसआईआर गलत तरीके से हुआ है।

  3. दोबारा पुनरीक्षण से 30 लाख और नाम कटेंगे।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान का समर्थन करते हुए उनपर तंज कसा है। ममता ने रविवार को दिल्ली में आयोजित रैली में चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि बंगाल में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) गलत तरीके से कराया गया।

इस पर शमिक ने कहा, मैं ममता बनर्जी के बयान का समर्थन करता हूं। शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल में जिस तरीके से एसआईआर हुआ, उसे उचित नहीं ठहराया जा सकता। इस प्रक्रिया के दौरान प्रखंड विकास अधिकारियों पर हमले हुए। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल पर हमला किया गया और उनकी गाड़ी से कागजात निकालकर जला दिए गए। एक आंगनबाड़ी कर्मी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। आशा कर्मी के पति को गोली मारी गई।

सड़कें अवरुद्ध कर वहां खाना पकाया गया। समाज में प्रतिष्ठित लोगों के नाम जान-बूझकर गलत तरीके से सिस्टम में अपलोड किए गए। बंगाल में दोबारा एसआइआर कराने की जरूरत है। ऐसा होने पर कम से कम 30 लाख और लोगों के नाम कटेंगे।

उन्होंने दिल्ली में ममता का समर्थन करने वाले माकपा नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी की अंत्येष्टि यात्रा बहुत पहले (पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार के समय) ही शुरू हो गई थी, जब ये लोग राज्य सचिवालय जाकर फिश फ्राई खाकर आए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।