विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुर्गा पूजा समितियों ने किया ममता सरकार का विरोध, कोलकाता हत्या मामले के बाद अनुदान लेने से किया इनकार

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 26 Aug 2024 05:52 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के कई दुर्गा पूजा समितियों ने ममता सरकार का विरोध किया है। कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी । फाइल फोटो ।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी । फाइल फोटो ।

HighLights

  1. सीएम ममता द्वारा प्रस्तावित 85,000 रुपये के अनुदान को लेने से किया अस्वीकार
  2. महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में दुर्गा पूजा समितियों ने किया सांकेतिक विरोध

पीटीआई, कोलकाता। कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में कई दुर्गा पूजा समितियों (Durga Puja committees) ने ममता सरकार का विरोध किया है। पूजा समितियों ने सीएम ममता बनर्जी द्वारा प्रस्तावित 85,000 रुपये के अनुदान को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए सड़कों पर हैं, जिसके कारण सरकार द्वारा प्रस्तावित अनुदान को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

दुर्गा पूजा समितियों ने बहिष्कार का किया एलान

हुगली में भद्रकाली बौथान संघ की अध्यक्ष रीना दास ने कहा कि हमने इस साल सरकार के अनुदान का बहिष्कार करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हमने यह फैसला अपने सदस्यों के साथ विचार विमर्श करने के बाद लिया है, जो स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर पर हुए क्रूर हमले से बेहद दुखी हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रस्तावित अनुदान हमें कई वर्षों से मिल रहा है।

यह प्रतिकात्मक विरोध हैः प्रसेनजीत भट्टाचार्य

वहीं, उत्तरपारा शक्ति संघ के प्रसेनजीत भट्टाचार्य ने कहा कि दुर्गा पूजा समितियों का यह प्रतिकात्मक विरोध है। उन्होंने कहा कि हम तब तक पैसे स्वीकार नहीं करेंगे, जब तक इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों को सलाखों के पीछें नहीं पहुंचा दिया जाता है। वहीं, जादवपुर में हिलैंड पार्क दुर्गोत्सव समिति ने भी पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अनुदान को अस्वीकार कर दिया है।

कई जगहों पर सीबीआई की छापेमारी

मालूम हो कि सीबीआई के अधिकारियों ने रविवार को कोलकाता के उस आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधिकारियों व पूर्व अधिकारियों के यहां छापेमारी की, जिसकी प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।

सीबीआइ ने संस्थान में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में इसके पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, पूर्व चिकित्सा अधीक्षक सह उप प्राचार्य (एमएसवीपी) संजय वशिष्ठ और 13 अन्य लोगों के कोलकाता व हावड़ा स्थित परिसरों में छापे मारे।

यह भी पढ़ेंः

'बहुत सारे सुबूत हैं', आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ CBI का दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।