ममता के कालीघाट आवास की सुरक्षा बढ़ी, लोहे की बैरिकेडिंग और ऊंची की गई
ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां लोहे की बैरिकेडिंग की ऊंचाई और बढ़ा ...और पढ़ें

ममता के आवास की सुरक्षा बढ़ी।
HighLights
ममता बनर्जी के कालीघाट आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई।
लोहे की बैरिकेडिंग की ऊंचाई और अधिक की गई।
चुनाव बाद विरोध प्रदर्शनों के कारण यह कदम उठाया।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। उनके घर के सामने पहले से मौजूद लोहे की बैरिकेडिंग की ऊंचाई बढ़ा दी गई है। इसके लिए पुराने बैरिकेड के ऊपरी हिस्से में भी लोहे का नया ढांचा लगाया गया है।
विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कई जगह विरोध प्रदर्शन तथा जनाक्रोश का सामना करना पड़ा है। ऐसे में ममता के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बढ़ी सुरक्षा
जानकारी के अनुसार, जून में ही ममता के आवास के सामने अस्थायी व्यू कटर लगाया गया था। बताया जाता है कि आवास की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे निदेशक सुरक्षा (डायरेक्टर सिक्योरिटी) की ओर से यह फैसला लिया गया था। अब व्यू कटर के सामने की तरफ लोहे की संरचना को और ऊंचा कर दिया गया है।
पहले बैरिकेड का निचला हिस्सा लोहे का था, जबकि ऊपरी हिस्सा खुला हुआ था। अब उस खाली हिस्से को भी लोहे की रेलिंग से ढक दिया गया है।
विरोध प्रदर्शन और हमले की घटनाओं के बाद सतर्कता
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को विरोध का सामना करना पड़ा है। कई स्थानों पर उनके खिलाफ नारेबाजी और अंडे फेंके जाने की घटनाएं भी सामने आई थीं।
नेताओं पर हो रहे हमले
ममता के आवास के बाहर भी पहले अंडे फेंके जाने की शिकायत सामने आ चुकी है। इससे पहले ममता के आवास से बाहर निकलने के दौरान तृणमूल नेता कुणाल घोष पर भी अंडे से हमला किए जाने का आरोप लगा था। आरोप है कि काले कपड़े पहने एक युवक ने अचानक उनके सिर को निशाना बनाकर अंडा फेंका था।
पूर्व सीएम की सुरक्षा पर उठे थे सवाल
इस घटना के बाद कुणाल घोष ने पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। ऐसे में आवास के सामने बैरिकेडिंग की ऊंचाई बढ़ाए जाने को सुरक्षा के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि, इस नए इंतजाम के पीछे का आधिकारिक कारण और इसे लगाने का स्पष्ट आदेश किस स्तर से दिया गया है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।