विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sandeshkhali Violence: संदेशखाली में पीड़िता के घर पर हमला, आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया शिबू हाजरा

Published: Sun, 18 Feb 2024 06:27 PM (IST)

शनिवार को संदेशखाली कांड गिरफ्तार तृणमूल नेता शिबू हाजरा को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां न्यायाधीश ने ...और पढ़ें

Sandeshkhali Violence: संदेशखाली में पीड़िता के घर पर हमला (File Photo)
Sandeshkhali Violence: संदेशखाली में पीड़िता के घर पर हमला (File Photo)

HighLights

  1. तृणमूल नेताओं के अत्याचार के खिलाफ खोला था मुंह
  2. टीएमसी नेताओं के यौन शोषण की शिकार है पीड़िता
  3. शिबू हाजरा को आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में स्थानीय तृणमूल नेताओं के खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच शनिवार रात एक पीड़िता के घर पर पुलिस के वेश में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उसके घर में तोड़फोड़ की गई। महिला का आरोप है कि उसने तृणमूल नेताओं के खिलाफ मुंह खोला था, उसी का यह नतीजा है। इतना ही नहीं उसने आरोप लगाया कि तृणमूल समर्थित बदमाश उसकी हत्या की मंशा से उसके घर आए थे। लेकिन वह उस समय घर पर नहीं थी, जिससे वह बच गई।

पीड़िता ने कहा कि वह तृणमूत नेताओं के यौन शोषण की शिकार है। पिछले दिनों उसने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उसके घर पर हमला हुआ। पीड़िता ने कहा कि उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन आरोपित खुलेआम बिना भय के इलाके में घूम रहे हैं।

आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया शिबू हाजरा

वहीं शनिवार को संदेशखाली कांड गिरफ्तार तृणमूल नेता शिबू हाजरा को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां न्यायाधीश ने उसे आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। शिबू हाजरा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट में प्रवेश करने के दौरान लोगों ने शिबू हाजरा के खिलाफ चोर- दुष्कर्मी के नारे लगाए।

वहीं पुलिस ने संदेशखाली के चार इलाकों से धारा 144 हटा ली है। 15 इलाकों में अभी भी धारा 144 लागू है। ये सभी इलाके संदेशखाली के प्रवेश द्वार हैं। दूसरी ओर संदेशखाली कांड का प्रतिवाद जारी है। इस कड़ी में रविवार को कोलकाता में बुद्धिजीवियों तथा आम लोगों ने जुलूस निकाला।

सात मार्च को सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात मार्च को संदेशखाली के निकट बारासात में सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने रहा कि पीएम मुख्यत: संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार के मुद्दे पर जनता को संबोधित करेंगे। बारासात उत्तर 24 परगना का जिला मुख्यालय है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।