विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बारुईपुर में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं TMC की बागी सांसद सायोनी घोष, लोगों ने लगाए गद्दार-बेईमान के नारे

Published: Tue, 07 Jul 2026 04:24 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 12 साल की बच्ची के गैंगरेप और हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने ...और पढ़ें

सायोनी घोष को लोगों ने कहा- गद्दार (फोटो-सोशल मीडिया)

सायोनी घोष को लोगों ने कहा- गद्दार (फोटो-सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। इस मामले में पीड़ित परिवार से तृणमूल कांग्रेस की बागी सांसद सायोनी घोष भी पहुंचीं।

सायोनी घोष जब बारुईपुर पहुंचीं, तब भीड़ में शामिल लोग गद्दार और बेइमान के नारे लगाते नजर आए। इसके साथ ही लोगों ने उनके ममता बनर्जी से अलग होने की आलोचना भी की

सायोनी घोष को लोगों ने कहा- गद्दार

भीड़ ने सायोनी घोष के खिलाफ ये नारे ममता बनर्जी का साथ छोड़कर दूसरे बागी नेताओं के साथ जाने पर निशाना साधते हुए लगाए।

सायनी घोष उन 19 TMC नेताओं में शामिल थीं जो हाल ही में मदन मित्रा के नेतृत्व वाले NCPI में शामिल हुए। इस दल-बदल ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया, खासकर उन इलाकों में जहां TMC की पकड़ मजबूत है।

पुलिस ने शुरुआत में NCPI प्रतिनिधिमंडल को इलाके में घुसने से रोका, लेकिन बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें आगे बढ़ने दिया।

बारुईपुर गैंगरेप की घटना पर बोलीं सायोनी घोष

सायोनी घोष ने विरोध के बावजूद कहा, 'ऐसे अपराधों के बाद सरकार की प्रतिक्रिया पर ध्यान देना जरूरी है। हर कोई चाहता है कि कड़ी से कड़ी सजा मिले। अहम बात यह है कि ऐसी घटना के बाद कितनी जल्दी न्याय मिलता है।'

घोष ने कहा, 'यह अपराध बहुत परेशान करने वाला है। ऐसा लगता है जैसे यह मेरी अपनी बेटी के साथ हुआ हो। हमने परिवार को भरोसा दिलाया है कि हम हर तरह से उनके साथ खड़े रहेंगे।' सायोनी घोष ने दोषियों के लिए सबसे कड़ी सजा की मांग की।

बारुईपुर गैंगरेप मामला

4 जुलाई को लापता हुई 12 साल की लड़की का शव रविवार को सूर्यपुर हाट इलाके में एक बोरी में भरा हुआ मिला। बाद में सामने आए CCTV फुटेज में बच्ची को गायब होने से कुछ देर पहले आरोपी के साथ चलते हुए देखा गया।

शव मिलने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अपराध में शामिल होने के शक में गुस्साई भीड़ ने एक आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने अब तक रेप और हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- तारातला हादसा: मुख्यमंत्री ने 16 मृतकों के स्वजनों को 10-10 लाख और घायलों को एक-एक लाख का सौंपा चेक