विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में वसूली और भ्रष्टाचार पर आरएसएस से प्रेरित पत्रिका ने भी जताई चिंता

Published: Wed, 25 Nov 2026 10:19 PM (IST)

आरएसएस से प्रेरित बांग्ला साप्ताहिक पत्रिका 'स्वस्तिका' ने बंगाल में वसूली और भ्रष्टाचार को गंभीर समस्या बताया है, जो सत्ता परिवर्तन के छह महीने बाद भी चुनौती बनी हुई है। पत्रिका ने नई सरकार से इस पर प्राथमिकता से निपटने का आग्रह किया है, साथ ही मंत्रियों को अहंकार से बचने की सलाह दी है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. 'स्वस्तिका' पत्रिका ने बंगाल में वसूली-भ्रष्टाचार को गंभीर बताया

  2. सत्ता परिवर्तन के बाद भी यह समस्या बनी हुई है चुनौती

  3. सरकार को प्राथमिकता से निपटने और अहंकार त्यागने की सलाह

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के छह महीने बाद भी वसूली और भ्रष्टाचार का मुद्दा नई भाजपा सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है। अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से प्रेरित बांग्ला साप्ताहिक पत्रिका 'स्वस्तिका' ने भी इसे गंभीर समस्या बताते हुए सरकार का ध्यान इस ओर खींचा है। पत्रिका के नवीनतम अंक में प्रकाशित एक लेख में वसूली और भ्रष्टाचार को राज्य की दो ऐसी नई सामान्य व्यवस्थाएं बताया गया है, जिनसे सरकार को प्राथमिकता के आधार पर निपटना होगा।

लेख में कहा गया है कि वर्ष 2011 से बंगाल में वसूली और भ्रष्टाचार ने सामान्य व्यवस्था का रूप ले लिया है। तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में इसकी जड़ें और गहरी हुईं। लेख में राज्य के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता के हालिया बयान का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि उन्होंने इस व्यवस्था को तोड़ने का आह्वान किया है। पत्रिका ने मौजूदा सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि उसने एक अलग तरह की सरकार बनने की कोशिश की है। यहां तक कि सत्तारूढ़ दल के समर्थक भी यदि किसी अवैध गतिविधि में शामिल पाए जाते हैं तो उन्हें बख्शा नहीं जा रहा है। पत्रिका ने मुख्यमंत्री शुभेंदु के कम बोलने और अधिक काम करने के संदेश का हवाला देते हुए मंत्रियों और नेताओं को अहंकार से बचने की नसीहत भी दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने भी राज्य में वसूली की समस्या को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि सत्ता परिवर्तन के बावजूद वसूली पूरी तरह बंद नहीं हुई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी थी कि संगठन के नाम पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।