केंद्रीय मंत्री पर हुए हमले के खिलाफ सड़क जाम
संवाद सूत्र हुगली जादवपुर विश्वविद्यालय में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के साथ छात्रों द्वारा की गई
संवाद सूत्र, हुगली : जादवपुर विश्वविद्यालय में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के साथ छात्रों द्वारा की गई बदसलूकी के खिलाफ शुक्रवार को रिसड़ा भाजपा मंडल की ओर से जीटी रोड के संध्या बाजार के पास सड़क जाम किया गया। सूचना पाकर कुछ ही देर में मौके पर पहंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहा से हटाया। बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह पौने ग्यारह बजे के करीब भाजपा के नेता व कार्यकर्ता झंडा लिए तृणमूल काग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जीटी रोड जाम कर दिया। इस मौके पर रिसड़ा भाजपा मंडल के अध्यक्ष मनोज सिंह, भाजपा के श्रमिक नेता विजय पाडे, विजय उपाध्याय आदि मौजूद थे। विजय पाडे ने कहा कि गुरुवार को जादवपुर विश्वविद्यालय के नक्सल समर्थित छात्रों ने जिस प्रकार से केंद्रीय पर्यावरण व वन राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो पर हमला किया है। उसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। इतना ही नहीं शर्म की बात यह है कि पुलिस प्रशासन होने के बावजूद राज्यपाल को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। इधर सड़क अवरोध करके प्रदर्शनकारियों ने दोषी को कड़ी सजा देने की माग की। सुबह के समय राष्ट्रीय मार्ग जीटी रोड के अवरोध होने से जाम लग गया। इससे वाहन चालकों व आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।